सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्टर साहिल खान ने लगाया आरोप, कहा- मुझसे भी कई फिल्में छीन ली गई थी
सुशांत के खौफनाक मौत के बाद बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार ने खुलासा करते हुए कहा, सुशांत को बॉलीवुड की नेपोटिज्म के चलते उन्होंने अपना दम तोडा हैं. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस साहिल खान ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए उनके साथ हुए नेपोटिज्म पर चुप्पी तोड़ी है.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह खबर के बाद बॉलीवुड स्टार, फैंस और उनके दोस्त में शोक की लहर उमड़ी. सुशांत की आत्महत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आया है. यहीं पता लग पाया है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे. सुशांत के खौफनाक मौत के बाद बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार ने खुलासा करते हुए कहा, सुशांत ने बॉलीवुड की नेपोटिज्म के चलते अपना दम तोडा हैं. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस साहिल खान (Sahil Khan) ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए खुलासा किया है कि, मुझसे भी कई फिल्मे छीन ली गई थी.
साहिल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक पोस्ट शेयर किया हैं, जिसमें साहिल ने उसके साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में जिक्र किया है. साहिल ने नेपोटिज्म पर आवाज उठाते हुए सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि अर्पण की. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) के साथ स्टारडस्ट मैगजीन (Stardust Magazine) का फोटो शेयर करते हुए लिखा," बहुत कम लोगों के साथ जिंदगी में ऐसा होता है के अपनी फर्स्ट फिल्म स्टाइल के बाद इंडिया के सबसे टॉप फिल्म मैग्जीन के कवर पर, दो इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ हो, मगर उनमें से एक सुपरस्टार को बहुत बुरा लग रहा हो, जबकि मैं तो नया था, उनका फैन था. कमजोर था फिर भी वह मुझे कई बार साइड रोल के लिए बुलाते रहे, टीवी शो के लिए भी बुलाते रहे और फिर कई फिल्म्स से मुझे निकलवा दिया नाम बड़े और दर्शन छोटे, पहचानिए कौन?" यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जिया खान की मां राबिया अमीन का सलमान खान पर गंभीर आरोप, कहा-पुलिस अफसर को फोन कर धमकाते थे
साहिल ने आगे लिखा,"मैं अब परवाह नहीं करता क्योंकि सुशांत सिहं राजपूत ने उनका सच्चा चेहरा दिखा दिया. दुनिया के ये लोग नए टैलेंट से कितना डरते हैं. 20 साल में जॉन अब्राहम के अलावा कोई नहीं आया इंडस्ट्री में बड़ा स्टार क्योंकि कोई आने ही नहीं देता, केवल स्टार के बेटे को ही काम मिलता है. सोचिए, गहराई से, सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा को शांति मिले.
सुशांत के जाने के बाद कई स्टार चुप्पी तोड नेपोटिज्म के खिलाफ खुलकर बातें कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स भी सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश जता रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2020 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

