बॉलीवुड

फिल्म पठान के बाद दीपिका पादुकोण करेंगी शाहरुख खान के साथ डायरेक्टर एटली की सनकी ... अफवाए या सच?

शाहरुख के आगामी फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रहीं हैं कि तामिल फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार के साथ धमाकेदार फिल्म 'सनकी' में नजर आनेवाले हैं. खबर यह भी हैं कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण नजर आएगी.

फिल्म पठान के बाद दीपिका पादुकोण करेंगी शाहरुख खान के साथ डायरेक्टर एटली की सनकी ... अफवाए या सच?
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैंस लंबे समय से बादशाह को  बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं. फैंस कई बार सोशल मीडिया से अपने स्टार शाहरुख खान को गुहार लगा चुके हैं कि वो जल्द से जल्द अपनी आगामी  प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट करें. वहीं शाहरुख खान के फिल्म को लेकर हर दिन नए नए खबरे सामने आती है. हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ यशराज बैनर की फिल्म 'पठान' (Pathan) में नजर आनेवाले हैं. अब शाहरुख के आगामी फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रहीं हैं कि तामिल फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) के साथ धमाकेदार फिल्म 'सनकी' (Sanki) में नजर आनेवाले हैं. खबर यह भी हैं कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नजर आएगी.

फिल्मफेयर रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी हैं और एक्ट्रेस किंग खान के साथ इस बिग प्रोजेक्ट में काम करने के लिए हामी भर दी हैं. सबकुछ सही रहा तो एटली कुमार की नेक्स्ट फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका की जोड़ी नजर आएगी. बता दें कि शाहरुख और दीपिका चौथी बार फिल्म में जोड़ी के रूप में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे. हालांकि दीपिका और शाहरुख ने आधिकारिक तौर पर इस बात की जानकारी नहीं दी हैं. यह भी पढ़े: CPL 2020: शाहरुख खान की टीम ट्रिबैगो नाइट राइडर्स ने जीता खिताब, बादशाह खान ने ऐसे दी बधाई

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने शाहरुख की फिल्म 'ओम शांती ओम' बॉलीवुड में डेब्यू किया था. यह फिल्म बॉक्स ओफ्फिस पर सुपरडुपर हिट रही. वहीं 'हैपी न्यू ईयर' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' में इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की. वर्कफ्रंट कि बात करें तो शाहरुख की पिछली फिल्म आनंद एल रॉय निर्देशित 'जीरो' 2 साल पहले आई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. एसे में शाहरुख के फैंस अपने स्टार को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).