बॉलीवुड

Diljit Dosanjh के बाद Khesari Lal Yadav ने भोजपुरी अंदाज में लगाई Kangana Ranaut की क्लास, किसानों के समर्थन में कही ये बात

किसान आंदोलन को लेकर हाल ही में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच सोशल मीडिया पर काफी गर्मगर्मी देखने को मिली. कंगना रनौत ने किसान बिल का विरोध कर रही बुजुर्ग दादी को शाहीन बाग की बिलकिस बानों बता दिया था जिसके बाद उनके इस आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर एक्टर दिलजीत दोसांझ उनपर बरस पड़े थे और इनके बीच काफी बहस देखने को मिली.

Diljit Dosanjh के बाद Khesari Lal Yadav ने भोजपुरी अंदाज में लगाई Kangana Ranaut की क्लास, किसानों के समर्थन में कही ये बात
खेसारी लाल यादव और कंगना रनौत (Photo Credits: Instagram)

Farmers Protests: किसान आंदोलन को लेकर हाल ही में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच सोशल मीडिया पर काफी गर्मगर्मी देखने को मिली. कंगना रनौत ने किसान बिल का विरोध कर रही बुजुर्ग दादी को शाहीन बाग की बिलकिस बानों बता दिया था जिसके बाद उनके इस आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर एक्टर दिलजीत दोसांझ उनपर बरस पड़े थे और इनके बीच काफी बहस देखने को मिली. अब कंगना के उस ट्वीट को लेकर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी अपना विरोध जताते नजर आ रहे हैं.

खेसारी लाल यादव ने ट्विटर पर कंगना को आड़े हाथ लेते हुए किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है. खेसारी ने ट्वीट का र्लिखा, "ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली... अ खाली हर बात पे जुबान खूली... किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरुरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा!"

अपने ट्वीट में खेसारी ने 'जय जवाब जय किसान' के नारे लगाकर किसानों का समर्थन किया तथा अपने फैंस से उन्हें सपोर्ट करने की अपील की है.

 

किसान आंदोलन के समर्थन में अब तक कई सारे पंजाबी कलाकार और चुनिंदा बॉलीवुड स्टार्स आगे आ चुके हैं. एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने हाल ही में ट्वीट कर बॉलीवुड पर तंज कसते हुए कहा था कि किसानों की मदद के लिए बॉलीवुड खमोश क्यों है और उनका समर्थन क्यों नहीं करता? जिसके बाद एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने जवाब देते हुए कहा था कि वो उब सेलिब्रिटीज में से नहीं हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2020 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).