हॉलीवुड फिल्म Heart Of Stone की शूटिंग पूरी कर Alia Bhatt 2 महीने बाद वापस लौटीं देश, पत्नी को एयरपोर्ट लेने पहुंचे Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादी के अटूट बंधन में बंधे थे. इनके प्यार की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के वक्त हुई थी. आलिया ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी, जिसने उनके फैंस को बेहद खुश किया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी और हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस 2 महीने के लंबे अंतराल के बाद शनिवार की रात अमेरिका से मुंबई वापस लौटी हैं. उन्हें रिसीव करने के लिए शमशेरा एक्टर रणबीर कपूर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे.
आलिया ने व्हाइट कलर का लॉन्ग शर्ट और ब्लैक पैंट पहना हुआ था. खुले बालों के साथ उन्होंने एक हैंड बैग केरी किया हुआ था. एक्ट्रेस ने कोविड का खास खयाल रखते हुए मुंह पर मास्क भी लगाया था और पैपराजी से कूल अंदाज में मिलते हुए नजर आईं.
View this post on Instagram
शनिवार को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया था कि आलिया बीते दो महीने से हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग को लेकर अमेरिका में है. वह आज रात (9 जुलाई) को घर वापस आ रही है. हमें अभी बहुत सारी तैयारियां करनी है. साथ ही रणबीर कपूर ने पिता बनने वाले सवाल के जवाब में कहा था कि मुझे इस चीज का कोई अनुभव तो है नहीं पर हां मुझे जो मेरे पैरेट्स से चीजें मिली हैं उन्हें मैं कैरी फॉरवर्ड करूंगा और कभी मैं फुल टाइम पैरेंट बनूंगा तो कभी आलिया. अभी मुझे पता नहीं है कि इन चीजों में कैसे रिएक्ट करना है और मैं क्या बोल रहा हूं.
View this post on Instagram
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को शादी के अटूट बंधन में बंधे थे. इनके प्यार की शुरुआत फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के वक्त हुई थी. आलिया ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी, जिसने उनके फैंस को बेहद खुश किया. रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र में साथ में नजर आने वाले हैं. अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2022 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

