Akshay Kumar के बाद Vicky Kaushal और Bhumi Pednekar को भी हुआ COVID-19, स्टेटमेंट जारी कर दी जानकारी
कोरोना वायरस का प्रकोप मुंबई और महाराष्ट्र में तेजी से अपने पांव पसारता नजर आ रहा है. बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं, हाल ही में अक्षय कुमार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर आने के बाद अब विक्की कौशल और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को भी इस वायरस से संक्रमित पाया गया है.
Vicky Kaushal and Bhumi Pednekar Test Positive for COVID-19: कोरोना वायरस का प्रकोप मुंबई और महाराष्ट्र में तेजी से अपने पांव पसारता नजर आ रहा है. बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं, हाल ही में अक्षय कुमार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर आने के बाद अब विक्की कौशल और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को भी इस वायरस से संक्रमित पाया गया है. आज विक्की और भूमि ने अपने स्वास्थ की जानकारी शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट शेयर किया है.
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर जारी किये अपने बयान में कहा, "सभी सुरक्षा और सावधानी बरतने के बावजूद, मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं. जरुरी नियमों का पालन करते हुए मैंने खुदको होम क्वारंटाइन कर लिया है और अपने डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशकों का पालन कर रहा हूं. जो भी मुझसे संपर्क में आए थे, उन सभी से अनुरोध करता हूं कि वो अपनी टेस्टिंग जरूर कराएं."
View this post on Instagram
भूमि ने भी इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए बताया कि उनमें कोविड-19 के हलके लक्षण थे जिसके बाद उन्होंने फौरन खुदको आइसोलेट कर लिया है. वें अपने डॉक्टर और हेल्थ प्रोफेशनल्स द्वारा दिए गए आदेशों का पालन कर रही हैं. विक्की की तरह ही उन्होंने भी लोगों से अनुरोध किया कि उनसे संपर्क में सभी लोगों को अपनी कोरोना की जांच करानी चाहिए.
View this post on Instagram
विक्की और भूमि के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद कई सारे सेलिब्रिटीज ने इसपर कमेंट करते हुए उन्हें बेहतर स्वास्थ की कामना की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2021 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

