बॉलीवुड

Aditya Narayan Wedding: आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल के शादी की तैयारियां हुई शुरू, देखिए रोका सेरेमनी की पहली फोटो

आदित्य और श्वेता बीते काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं जिसके बाद अब इन्होंने शादी करने का फैसला किया है. ऐसे में अब इनके रोका की तस्वीर सामने आई है.

Aditya Narayan Wedding: आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल के शादी की तैयारियां हुई शुरू, देखिए रोका सेरेमनी की पहली फोटो
आदित्य नारायण की रोका सेरेमनी (Image Credit: Instagram)

Aditya Narayan Wedding: बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने हाल में सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान किया. दरअसल आदित्य अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ इस साल एक अंत में शादी करने जा रहें हैं. ऐसे में दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है. अब आदित्य और श्वेता के रोका की तस्वीरें सामने आई है. इस तस्वीर में आदित्य और श्वेता अपने अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान आदित्य ने डेनिम शर्ट पहन रखी है जबकि वहीं श्वेता पिंक कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं.

आदित्य और श्वेता बीते काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं जिसके बाद अब इन्होंने शादी करने का फैसला किया है. ऐसे में अब इनके रोका की तस्वीर सामने आई है. आप भी देखिए इनके रोका की फोटो.

इससे पहले कि आदित्य ने श्वेता के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "हम शादी कर रहे हैं! मैं बेहद भाग्यशाली इंसान हूं कि मैं 11 साल पहले श्वेता से मिला, मेरी सोलमेट और अब हम आखिरकार दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं. हम हमेशा से बेहद प्राइवेट रहे हैं और इसमें विश्वास करते हैं कि अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखना ही बेहतर होता है. सोशल मीडिया से ब्रेक लेकर शादी की तैयारियों में जूता हुआ हूं. दिसंबर में मिलते हैं. कहा था ना.. कभी ना कभी तो मिलोगे कहीं पे हमको यकीन है."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2020 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).