बॉलीवुड

COVID-19: तनाज ईरानी हुई कोरोना संक्रमित, अब कर रही है ऐसी प्रार्थना

तनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है जिसे शेयर करते हुए लिखा कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं. प्रार्थना करती हूं कि मैंने किसी को संक्रमित ना किया हो. बख्तियार ईरानी थैंक्यू इतने कूल और सपोर्टिव होने के लिए. लव यू.

COVID-19: तनाज ईरानी हुई कोरोना संक्रमित, अब कर रही है ऐसी प्रार्थना
तनाज ईरानी (Image Credit: Instagram)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं. देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 94 लाख के पार जा चुकी है. बॉलीवुड भी इसकी चपेट से आ चुका है. कई नामी सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. ऐसे में जानकारी सामने आ रही है कि बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में अपना नाम बना चुकी एक्ट्रेस तनाज ईरानी (Tannaz Irani) कोरोना भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं. इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर दी है. तनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है जिसे शेयर करते हुए लिखा कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं. प्रार्थना करती हूं कि मैंने किसी को संक्रमित ना किया हो. बख्तियार ईरानी थैंक्यू इतने कूल और सपोर्टिव होने के लिए. लव यू.

जबकि वहीं तनाज के पति बख्तियार ने सोशल मीडिया पर लिखा की दुखद है लेकिन सच है कि तनाज कोरोना पॉजिटिव पाई गई. इसे हलके में ना ले. मास्क सही तरीके से पहने रखे और दूसरों को भी सही से पहनने की सलाह दें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tannaz Irani (@tannazirani_)

वर्क फ्रंट की बात करे तो तनाज इन दिनों शो अपना टाइम आएगा में नजर आ रही हैं. इसके अलावा वो कई सारे शो और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. कहो ना प्यार है, मैं प्रेम की दीवानी हूं, कुछ न कहो, 36 चाइना टाउन, हमारा दिल आपके पास है, रहना है तेरे दिल में, मान गए मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों में नजर आईं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2020 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).