COVID 19: एक्ट्रेस नताशा सूरी हुई कोरोना पॉजिटिव, नहीं कर पाएंगी डेंजरस का प्रमोशन
नताशा 6 दिन पहले किसी जरूरी काम से वो पुणे गई हुई थी. वहां से वापस आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और बुखार आने लगा.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देश में कोरोना के मामले अब 20 लाख के पार हो चुकी है. हालांकि 14 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं जबकि 6 लाख से अधिक लोग अब भी कोरोना से संक्रमित हैं. कोरोना संक्रमण से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment Industry) भी नहीं बची है. इंडस्ट्री के कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं. हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का लगभग पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था. लेकिन अच्छी खबर रही कि सभी लोग अस्पताल से इलाज करा अब घर लौट चुके हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस नताशा सूरी (Natasha Suri) भी कोरोना संक्रमित पाई गई है. बॉम्बे टाइम्स से खास बात करते हुए नताशा ने इस बात की जानकारी दी है.
नताशा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि 6 दिन पहले किसी जरूरी काम से वो पुणे गई हुई थी. वहां से वापस आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और बुखार आने लगा. इसके साथ ही उन्हें गले में भी खरास होने लगी. 3 दिन पहले किये गए टेस्ट के बाद उनके कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके बाद वो होम क्वारंटाइन हो गई. जहां उनकी दवाईयां चल रही है इसके साथ ही वो इम्युनिटी बूस्टर भी ले रही हैं. हालांकि अब भी उन्हें बुखार है और कमजोरी बनी हुई है.
कोरोना संक्रमित होने के नाते नताशा अब अपनी आने वाली फिल्म डेंजरस का प्रमोशन नहीं कर पा रही हैं. इस फिल्म में बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर संग नताशा भी अहम किरदार हैं. फिल्म का प्रमोशन 10 अगस्त से शुरू होना है. इस प्रमोशन का हिस्सा ना बन पाने के कारण नताशा काफी अपसेट हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

