OMG 2 Actor Sunil Shroff Passed Away: अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके एक्टर सुनील श्रॉफ का हुआ निधन, हाल ही में इंस्टाग्राम पर पंकज त्रिपाठी के साथ शेयर की थी तस्वीर!
बॉलीवुड इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है, जाने माने एक्टर सुनील श्रॉफफ का निधन हो गया है. सुनील हाल में रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओह माय गॉड 2 में नजर आए थे.
OMG 2 Actor Sunil Shroff Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है, जाने माने एक्टर सुनील श्रॉफफ का निधन हो गया है. सुनील हाल में रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओह माय गॉड 2 में नजर आए थे. साथ ही कुछ हप्ते पहले एक्टर ने पंकज त्रिपाठी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे काफी खुश नजर आ रहे थे. रिपोर्ट की माने तो वे कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे, पर मौत का असल कारण क्या है वह अभी तक सामने नहीं आया है.
बॉलीवुड इंडस्ट्री से 2 दिन में दूसरी मौत की खबर है दिल चाहता है, चक दे इंडिया और हैप्पी न्यू ईयर जैसी लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध अभिनेता रियो कपाड़िया का कल दुखद निधन हो गया है. वे महज 66 साल के थे. उनकी मृत्यु का कारण भी अभी तक अज्ञात बना हुआ है.
View this post on Instagram
प्रतिभाशाली अभिनेता रियो कपाड़िया का अंतिम संस्कार 15 सितंबर यानी आज होने वाला है. बॉलीवुड इन बहुमुखी प्रतिभा के निधन पर शोक मना रहा है, जिसने उद्योग में महत्वपूर्ण पहचान बनाई है. सुनील श्रॉफ का अंतिम संस्कार कब होगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2023 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

