बॉलीवुड

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पत्नी आलिया सिद्दीकी ने की तलाक की मांग

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हमारे नोटिस का जवाब नहीं दिया है और हमें लगता है कि वह इसे नजरअंदाज कर रहे हैं. इस नोटिस में उनसे तलाक और साथ ही आलिया सिद्दीकी के लिए मेंटेनेंस की मांग की गई है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पत्नी आलिया सिद्दीकी ने की तलाक की मांग
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Photo Credit- Twitter)

मुंबई: बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की शादीशुदा जिंदगी में दरार की खबरें मीडिया में सुनने को मिल रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) ने उनसे तलाक (Divorce) की मांग की है. आलिया ने ज़ी न्यूज़ से इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा की नवाज और उनकी मैरिड लाइफ के बीच कई गंभीर समस्याएं हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकती और इसलिए उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया है.

हालांकि आलिया ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह नवाज को क्यों तलाक देना चाहती है लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब वह उनके साथ नहीं रहना चाहती. जी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया के वकील ने 7 मई को नवाज को तलाक का नोटिस व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए भेज दिया था जिसका जवाब आना अभी बाकी है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ईद मनाने के लिए नहीं बल्कि मां की खराब तबीयत के चलते पहुंचे हैं अपने पुश्तैनी घर, एक्टर ने ट्वीट कर रखी बात

मीडिया को दिए अपने बयान में आलिया के वकील ने कहा, "हां, यह बात सच है कि हमने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक का लीगल नोटिस भेजा है. यह नोटिस 7 मई 2020 को आलिया सिद्दीकी के नाम पर भेजा गया. कोरोना महामारी के चलते हम उन्हें स्पीड पोस्ट के जरिए यह नोटिस नहीं भेज पाए और इसलिए व्हाट्सएप और ई-मेल की मदद से उन्हें यह नोटिस दिया गया है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हमारे नोटिस का जवाब नहीं दिया है और हमें लगता है कि वह इसे नजरअंदाज कर रहे हैं. इस नोटिस में उनसे तलाक और साथ ही आलिया सिद्दीकी के लिए मेंटेनेंस की मांग की गई है. मैं यह तो नहीं बता सकता कि आलिया यह तलाक क्यों लेना चाहती है लेकिन मैं इतना जरूर बता दूं कि इसकी वजह बहुत ही गंभीर है और आलिया और उनके परिवार के लिए यह बेहद संवेदनशील है."

आपको बता दें कि लॉकडाउन के चलते नवाजुद्दीन सिद्दिकी संबंधित अधिकारियों से इजाजत लेकर मुंबई से अपने घर बुलढाणा ( उत्तर प्रदेश) जा चुके हैं. ऐसे में प्रशासन ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन में भेज दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).