बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 2: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में तब्बू के बाद हुई गोविंद नामदेव की एंट्री

'ओएमजी-ओह माय गोड', ' बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्मों में अपनी खलनायक भूमिका के लिए लोकप्रिय गोविंद नामदेव, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' के स्टार कास्ट से जुड़ गए हैं.

Bhool Bhulaiyaa 2: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में तब्बू के बाद हुई गोविंद नामदेव की एंट्री
अभिनेता गोविन्द नामदेव और कार्तिक आर्यन (file Photo)

मुंबई: 'ओएमजी-ओह माय गोड' (OMG- Oh My God), ' बैंडिट क्वीन'(Bandit Queen) जैसी फिल्मों में अपनी खलनायक भूमिका के लिए लोकप्रिय गोविंद नामदेव (Govind Namdev), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' के स्टार कास्ट से जुड़ गए हैं. इस बारे में गोविंद ने कहा, "मैं फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हूं. मैं जयपुर में शूटिंग कर रहा हूं. इस पीढ़ी के ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करना वास्तव में बहुत अच्छा लगता है. कियारा आडवाणी बेहतरीन अभिनेत्री हैं और कार्तिक दिल चुराने वाले कलाकार हैं. दोनों ने हाल फिलहाल में हिट फिल्में दी हैं और मैं सच में उनके काम और प्रतिभा की प्रशंसा करता हूं."

यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग फिर की शुरू, सेट से शेयर किया खास वीडियो

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए ऐसे स्टार कास्ट के साथ काम करना अच्छा लगता है. वे सच में मुझे काफी सम्मान देते हैं. अनीस बज्मी सच में असाधारण हैं. सब कुछ शानदार है." फिल्म का दूसरा शेड्यूल लखनऊ में मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2020 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).