अभिनेता अर्जुन कपूर को मिली धमकी, जानिए क्या है पूरा मामला
अभिनेता ने गुरुवार को ट्विटर पर यह संदेश साझा किया. अर्जुन ने लिखा, "जब आपकी दादी गिफ्ट में धमकी देती हैं.
मुंबई.अभिनेता अर्जुन कपूर को उनकी दादी निर्मल कपूर से जल्द शादी करने के लिए धमकी भरा संदेश मिला है. अभिनेता ने गुरुवार को ट्विटर पर यह संदेश साझा किया. अर्जुन ने लिखा, "जब आपकी दादी गिफ्ट में धमकी देती हैं. अनुरोध के साथ आदेश." ऐसे में अब देखना मजेदार होगा कि दादी की तरफ से आदेश मिलने के बाद अभिनेता कब तक शादी करते हैं. वैसे भी इन दिनों उनके सिंगल होने की चर्चा है. बॉलीवुड में आजकल वेडिंग सीजन चल रहा है. तो क्या पता अगला नंबर अर्जुन कपूर का ही हो.
अभिनेता ने अपनी एक तस्वीर भी साझा की, "जल्दी करो शादी. फिल्म 'गुंडे' के अभिनेता मंगलवार को 33 वर्ष के हुए और उन्होंने मुंबई में परिवार के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया.
When your Dadi’s gift is a threat & request along with a bribe & a command, all rolled into one !!! #NirmalKapoor #bossgrandma pic.twitter.com/g8jV0gB4U4
— Arjun Kapoor (@arjunk26) June 28, 2018
अभिनय की बात करें तो वह इन दिनों 'संदीप और पिंकी फरार', 'नमस्ते इंग्लैंड', 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' और 'पानीपत' पर काम कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2018 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

