Akshay Kumar At Badrinath Temple: माथे पर त्रिपुंड, महादेव का जयकारा... बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार
फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे और मंदिर में भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना की.
गोपेश्वर (उत्तराखंड), 28 मई: फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे और मंदिर में भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना की. बदरीनाथ मंदिर परिसर में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने फिल्म अभिनेता का स्वागत किया और उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र तथा तुलसी माला भेंट की. यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan ने नए संसद भवन के VIDEO को दी अपनी आवाज, PM मोदी ने की थी खास अपील
मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि कुमार ने मंदिर में दर्शन के बाद सिंहद्वार पर तीर्थयात्रियों का अभिवादन भी किया. फिल्म अभिनेता ने मंदिर समिति के अधिकारियों से बातचीत में यात्रा और दर्शन व्यवस्थाओं को सराहा.
कुछ दिन पहले 23 मई को अक्षय कुमार ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए थे और कहा था कि भगवान शिव के दर्शन कर वह अभिभूत हैं. पिछले माह के आखिर में केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट खुले थे और इस एक माह की अवधि में शनिवार रात आठ बजे तक कुल 10,00472 तीर्थयात्री दोनों धामों के दर्शन कर चुके हैं. केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या जहां 5,60,690 रही, वहीं, 439782 तीर्थयात्री बदरीनाथ पहुंचे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

