सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर सरोज खान ने कही थी ये बात, एक्टर के नाम था आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का आज मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित गुरुनानक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया. उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद उनके तमाम फैंस, शुभचिंतक और साथ ही मनोरंजन जगत से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं.
RIP Saroj Khan: बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का आज मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित गुरुनानक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया. उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद उनके तमाम फैंस, शुभचिंतक और साथ ही मनोरंजन जगत से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं. आज जहां सरोज खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया वहीं पिछले महीने (14 जून) सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत हुई. कुछ ही समय के दरमियान बॉलीवुड ने अपने दो प्रतिभाशाली कलाकारों को खो दिया.
गौरतलब है कि सरोज खान का आखिरी पोस्ट भी सुशांत सिंह राजपूत के लिए ही था. सरोज ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत की मौत को लेकर दुख जताते हुए इमोशनल नोट भी लिखा था. ये भी पढ़ें: RIP Saroj Khan: सरोज खान के निधन की खबर से टूट चुकी हैं माधुरी दीक्षित, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके जताया दुख
इंस्टाग्राम पर सुशांत की फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, "सुशांत सिंह राजपूत मैंने तुम्हारे साथ कभी काम नहीं किया लेकिन हम कई बार मिले थे. आखिर तुम्हारी जिंदगी में क्या गलत हो गया? मैं इस बात से शॉक्ड हूं कि आखिर तुमने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? तुमने अपने किसी बुजुर्ग व्यक्ति से बात की होती तो शायद आज हम तुम्हारा हंसता हुआ चेहरा देख पाते. भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें और मैं नहीं जानती तुम्हारे पिता और तुम्हारी बहन किस स्थिति से गुजर रहे हैं. उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. इस मुश्किल घड़ी में उन्हें ताकत मिले. मुझे तुम अपनी हर मूवी में पसंद आते थे और हमेशा रहोगे. लव यू."
आज सरोज खान के निधन पर माधुरी दीक्षित. अक्षय कुमार, करीना कपूर और शिल्पा शेट्टी समेत कई नामचीन सितारों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें याद किया है
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

