बॉलीवुड

शाहरुख खान ने बेटे अबराम के जन्मदिन पर सुनाई हॉरर स्टोरीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने नन्हे बेटे के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है. हाल ही में गौरी खान ने शाहरुख और अबराम का एक क्यूट वीडियो इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसे देखकर आपका दिल जरुर पिगल जाएगा.अबराम कल सात साल के हो गए हैं. इस मौके पर शाहरुख ने बेटे को डरावनी कहानी सुनाई.

शाहरुख खान ने बेटे अबराम के जन्मदिन पर सुनाई हॉरर स्टोरीज, देखें वीडियो
अबराम खान और शाहरुख खान (Photo Credits: Instagram)

कोविड-19 (COVID 19) की वजह से लॉकडाउन (Lockdown) होने के कारण इन-दिनों हर कोई अपने घर पर समय बिता रहा है, ऐसे में हमारे बॉलीवुड सितारें भी ज्यादा से ज्यादा अपने घर की साफ़ -सफाई और कुकिंग करते हुए फोटो और वीडियों अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने नन्हे बेटे के साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है. हाल ही में गौरी खान ने शाहरुख और अबराम (AbRam Khan) का एक क्यूट वीडियो इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसे देखकर आपका दिल जरुर पिघल जाएगा.

शाहरुख खान की तरह ही उनकी फैमिली भी लाइम लाइट में बनी रहती है. फिर चाहे उनकी लाडली बेटी सुहाना खान हो या फिर उनके छोटे बेटे अबराम. अबराम कल सात साल के हो गए हैं. इस मौके पर शाहरुख ने बेटे को डरावनी कहानी सुनाई. गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो में अबराम बड़े ही ध्यान से पापा से कहानी सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Happy Birthday AbRam: 7 वर्ष के हुए शाहरुख खान के नन्हें राजकुमार अबराम खान, देखें इस पॉपुलर स्टारकिड की ये क्यूट फोटोज

उन्होंने कैप्शन में कहा, "हॉरर स्टोरीज सुनते हुए अबराम अपने फेवरेट इंसान के साथ, जन्मदिन का जश्न मनाते हुए." फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर इस वीडियो को 2.6 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है. अबराम का जन्म 2013 में एक सरोगेट मदर के जरिए हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).