बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज Breathe Into the Shadows का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन होगी रिलीज

भिषेक बच्चन इस प्रोजेक्ट के जरिये पहली बात OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं. इसके साथ ही इसकी स्ट्रीमिंग डेट भी सामने आ चुकी है. इस पूरी वेब सीरीज की 10 जुलाई से देखा जा सकेगा.

अभिषेक बच्चन की वेब सीरीज Breathe Into the Shadows का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन होगी रिलीज
ब्रीथ सीजन 2 (Photo Credits: Instagram)

आज का दिन बच्चन परिवार (Bachchan Family) के लिए बेहद ही ख़ास है. क्योंकि पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म गुलाबो सिताबो (Gulabo Sitabo) आज अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को लोगों से मिक्स रिव्यू मिल रहा है. तो वहीं अब अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की पहली वेब सीरीज ब्रीथ इनटू द शैडो (Breathe Into the Shadows) जिसे लेकर काफी चर्चा चल रही थी. उसका भी फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. शो के पोस्टर अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है. अभिषेक बच्चन इस प्रोजेक्ट के जरिये पहली बात OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं. इसके साथ ही इसकी स्ट्रीमिंग डेट भी सामने आ चुकी है. इस पूरी वेब सीरीज की 10 जुलाई से देखा जा सकेगा. यानी आज से अगले 1 महीने तक खबरों में अभिषेक बच्चन और उनके इस शो की चर्चा रहने वाली है.

पहले इस वेब शो की ब्रीथ 2 के नाम से बुलाया जा रहा था. ये अमेजन प्राइम के वेब शो ब्रीथ का अगला सीजन है. इसके पहले भाग में आर माधवन और अमित साध मुख्य भूमिका में नजर आए थे. जो एक सीरियल किलर पर बेस्ड थी. जबकि इसके दूसरे सीजन में अभिषेक बच्चन के साथ अमित साध एक बार फिर नजर आने जा रहे हैं.

इसके दूसरे सीजन को लिखा और डायरेक्ट किया है मयंक शर्मा ने. इसकी कहानी को लिखने में उन्हें 8 महीने के वक़्त लगा जबकि डायरेक्ट करने के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में पूरे 1 साल लग गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).