अभिषेक बच्चन ने अपने पहले वेब शो Breathe Into the Shadows का नया वीडियो किया शेयर, ट्विस्ट घुमा देगा दिमाग
शो में अभिषेक बच्चन एक पिता के किरदार में नजर आने जा रहे हैं. जबकि उनकी पत्नी का रोल नित्या मेनन निभा रही हैं. इस जोड़े की एक छोटी बेटी सिया जो खो जाती है. जिसके बाद अभिषेक उसकी तलाश फिरते दिखाई दे रहे हैं.
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर आने जा रहे हैं अपने शो ब्रीथ इनटू द शैडो (Breathe Into the Shadows) से. जिसका पोस्टर और टीजर पहले ही सामने आ चुका है. शो में अभिषेक बच्चन संग साउथ की एक्ट्रेस नित्या मेनन भी नजर आने जा रही हैं. जिसका ट्रेलर 1 जुलाई को रिलीज होना है. जबकि इस पूरे शो को अमेजन प्राइम पर 10 जुलाई से स्ट्रीम किया जा सकेगा. हालांकि उससे पहले अभिषेक बच्चन ने उससे पहले एक बार फिर दर्शकों सरप्राइज किया है. उन्होंने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है. जो बेहद ही कमाल का है. वीडियो में नजर आ रहा ट्विस्ट सभी का दिमाग घुमा रहा है.
शो में अभिषेक बच्चन एक पिता के किरदार में नजर आने जा रहे हैं. जबकि उनकी पत्नी का रोल नित्या मेनन निभा रही हैं. इस जोड़े की एक छोटी बेटी सिया जो खो जाती है. जिसके बाद अभिषेक उसकी तलाश फिरते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि ये केस बेहद ही कॉम्प्लेक्स मालूम पड़ रहा है.
आपको बता दे कि अभिषेक बच्चन एक लंबे से फ़िल्मी परदे से दूर थे लेकिन अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां से उन्होंने एक बार फिर वापसी की. उनके किरदार को काफी पसंद किया गया. जबकि अभिषेक की अगली फिल्म होगी द बिग बुल. ये के भी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की बता सामने आ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

