बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन ने अपनी डेब्यू वेब सीरीज ब्रीद- इन टू द शैडोज़ का टीजर किया रिलीज

अभिषेक बच्चन ने अपनी इस वेब सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया है. इस टीजर को शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा कि सब कुछ परफेक्ट था. फिर एक दिन. सब बदल गया. क्या आप जानते हैं, हमारी सिया कहां है?- आभा और अविनाश सभरवाल।

अभिषेक बच्चन ने अपनी डेब्यू वेब सीरीज ब्रीद- इन टू द शैडोज़ का टीजर किया रिलीज
ब्रीद- इन टू द शैडोज़ टीजर (Image Credit: Instagram)

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं. वो अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज़ ब्रीद- इन टू द शैडोज़ (Breathe Into The Shadows) से पहली बार OTT प्लेटफॉर्म पर नजर आयेंगे. अभिषेक बच्चन के इस प्रोजेक्ट को लेकर तमाम लोग काफी उत्साहित थे. ऐसे में अब अभिषेक बच्चन ने अपनी इस वेब सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया है. इस टीजर को शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा कि सब कुछ परफेक्ट था. फिर एक दिन. सब बदल गया. क्या आप जानते हैं, हमारी सिया कहां है?- आभा और अविनाश सभरवाल।

इस टीजर को देखकर समझ आता है कि शो में अभिषेक एक पिता के रोल में नजर आने जा रहे हैं जबकि मशहूर एक्ट्रेस नित्या मेनन उनकी पत्नी के किरदार में होंगी. इसका पूरा ट्रेलर 1 जुलाई को रिलीज होगा.

इसके बाद अभिषेक बच्चन ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि मा मा हार नहीं मानेगी सिया. वो तुम्हे ढूंढ निकालेगी.

आपको बता दे कि अभिषेक बच्चन की ये वेब सीरीज़ 10 जुलाई को रिलीज़ हो रही है. ये असल में अमेज़न प्राइम पर 2018 में हिट सीरीज़ ब्रीथ सीक्वल माना जा रहा है. ब्रीथ में आर माधवन मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे. आपको बता दे कि अभिषेक बच्चन एक लंबे समय से बड़े परदे से दूर रहने के बाद अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां से नजर आए थे. इस फिल्म को सभी ने काफी पसंद किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2020 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).