Abhishek Bachchan को ट्विटर यूजर ने बताया Amitabh Bachchan से बेहतर एक्टर, बदले में मिला जवाब सुनकर खुश हुए फैंस
बॉलीवुड अभिनता अभिषेक बच्चन को वैसे तो सोशल मीडिया पर अक्सर उनके एक्टिंग और प्रोजेक्ट्स को लेकर ट्रोल किया जाता है. लेकिन इस बार उनके एक फैन ने उनके लिए तारीफों के पुल बांधते उन्हें उनके पिता अमिताभ बच्चन से भी बेहतर एक्टर बताया.
बॉलीवुड अभिनता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को वैसे तो सोशल मीडिया पर अक्सर उनके एक्टिंग और प्रोजेक्ट्स को लेकर ट्रोल (Troll) किया जाता है. लेकिन इस बार उनके एक फैन ने उनके लिए तारीफों के पुल बांधते उन्हें उनके पिता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से भी बेहतर एक्टर बताया. बॉलीवुड के महानायक के घर जन्में अभिषेक को अक्सर उनके इस सुविधा के लिए ट्रोल किया जाता है. हालांकि इस बार फैन का ट्वीट पढ़कर अभिषेक भी खुश हो गए.
ट्विटर यूजर ने लिखा, "बिग बुल देखा और मुझे लगता है कि जब एक्टिंग की बात आती है तो टीम बिग बी से बेहतर एक्टर हो. तुमपर आशीर्वाद बना रहे गुरु भाई." इस ट्वीट को पढ़ने के बाद अभिषेक ने लिखा, "आपके कॉम्प्लीमेंट के लिए धन्यवाद. लेकिन कोई भी, कोई भी उनसे बेहतर नहीं हो सकता है."
Watched big bull I think when it comes to acting your are better then big b....stay blessed guru bhai
— Nitin Manchanda (@lifeandstars1) May 8, 2021
अभिषेक और उस फैन के ट्वीट को पढ़ने के बाद फैंस ने कहा कि अभिषेक के लिए ये अब तक का सबसे बेतरीन कॉम्प्लीमेंट है. वो हमेशा से अपने पिता की तरह बनना चाहते थे. आपको बता दें कि अभिषेक हाल ही में फिल्म 'द बिग बुल' में नजर आए थे जिसमें वो स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभाते नजर आए थे.
Thank you very much for your compliment sir. But nobody, NOBODY can be better than him. 🙏🏽
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) May 8, 2021
अभिषेक इन दिनों अपनी फिल्म 'दसवी' के लिए शूट कर रहे थे. इसी के साथ उनकी फिल्म 'बॉब बिस्वास' और अमेजन सीरीज 'ब्रीद' का नया असासों भी रिलीज होना बाकि है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2021 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

