अभिमन्यु दसानी अपनी फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' के साथ अक्षय कुमार की 'केसरी' के संग बॉक्स ऑफिस पर भिड़त के लिए है उत्साहित
अभिमन्यु दासानी विश्व स्तर पर सराहना प्राप्त कर चुकी फ़िल्म "मर्द को दर्द नहीं होता" के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुवात करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हाल ही में अभिमन्यु ने अक्षय कुमार की केसरी पर मजेदार टिप्पणी की है क्योंकि दोनों फ़िल्म का ट्रेलर एक ही दिन रिलीज हुआ है.
अभिमन्यु दासानी (Abhimanyu Dasani) विश्व स्तर पर सराहना प्राप्त कर चुकी फ़िल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' (Mard Ko Dard Nahi Hota) के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुवात करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हाल ही में अभिमन्यु ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की केसरी पर मजेदार टिप्पणी की है क्योंकि दोनों फ़िल्म का ट्रेलर एक ही दिन रिलीज हुआ है. आज रिलीज हुए केसरी के ट्रेलर को अभिमन्यु दसानी द्वारा सराहना प्राप्त हुई है जहाँ वह इस तरह की फ़िल्म पेश करने के लिए निर्माताओं की प्रशंसा करते हुए नज़र आये. एक अन्य पोस्ट में, अभिमन्यु ने केसरी के ट्रेलर से एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह खुद की एक फिल्म से टिप्पणी करते हुए नज़र आये.
जहां नवोदित कलाकार फ़िल्म केसरी के साथ बॉक्स ऑफिस पर भिड़त के लिए तैयार है, जो न केवल सुपरस्टार अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत है, बल्कि पावरहाउस धर्मा प्रोडक्शन द्वारा समर्थित है, ऐसे में अभिमन्यु दसानी केसरी देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. अक्षय कुमार को भी अभिमन्यु द्वारा किया गया ट्वीट पसंद आया, जिसके बाद दोनों के बीच एक ब्रोमांस की झलक देखने मिली. युवा अभिनेता अपनी फिल्म के बारे में बहुत आश्वस्त है जो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रशंसा का पात्र बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: Kesari Official Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का शानदार ट्रेलर
फ़िल्म "मर्द को दर्द नहीं होता" टीआईएफएफ में मिडनाइट मैडनेस अवार्ड जीत चुकी है. एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित एक लड़के की असामान्य कहानी को दर्शाते हुए, जो उसे दर्द से ग्रस्त कर देता है, रोनी स्क्रूवाला प्रोडक्शन ने फ़िल्म प्रेमियों के बीच अपार उत्साह पैदा कर दिया है.
यह फिल्म एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें दर्द के प्रति जन्मजात असंवेदनशीलता है और फ़िल्म का टाइटल उसी पर आधारित है. फ़िल्म का अंग्रेजी शीर्षक है "द मैन हू फील्स नो पेन". आरएसवीपी के बैनर तले बनी यह फ़िल्म रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित है, और वासन बाला द्वारा लिखित और निर्देशित है. अभिमन्यु दासानी, राधिका मदान, गुलशन देवैया, महेश मांजरेकर और जिमित त्रिवेदी फ़िल्म में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगे. यह फिल्म 21 मार्च, 2019 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2019 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

