Velley: अजय देवगन की क्राइम कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे देओल परिवार के दो स्टार, कहानी भी है इंटरस्टिंग
अजय देवगन ने इन दोनों को अपनी अगली फिल्म वेल्ले में काम करने का मौका दिया है. खबर के मुताबिक इस फिल्म को अजय देवगन प्रोड्यूस करने जा रहे हैं जबकि देवेन मुंजाल इसे डायरेक्ट करेंगे
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) वैसे तो बतौर एक्टर एक बाद एक कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. लेकिन प्रोड्यूसर के तौर भी वो काफी एक्टिव हैं. ऐसे में वो एक और फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं. जिसमें नजर आने जा रहे हैं देओल परिवार के 2 बड़े स्टार. एक हैं करण देओल (Karan Deol) और दूसरे है अभय देओल (Abhay Deol). पिछले साल फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले करण की ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अपने अभिनय से उन्होंने सभी को इम्प्रेस जरूर किया है. तो वहीं दूसरी तरफ सनी देओल (Sunny Deol) के कजिन अभय तो पहले ही अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं.
ऐसे में अब अजय देवगन ने इन दोनों को अपनी अगली फिल्म वेल्ले में काम करने का मौका दिया है. मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक इस फिल्म को अजय देवगन प्रोड्यूस करने जा रहे हैं जबकि देवेन मुंजाल इसे डायरेक्ट करेंगे. जिन्होंने चलते चलते और ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में काम किया है. इस फिल्म की कहानी 3 लूजर के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई दे देगी. असल में ये फिल्म तेलुगू क्राइम कॉमेडी Brochevarevarya का एडाप्टेशन होगा. फिल्म की कहानी अजय को बेहद पसंद आई थी. जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म को पैन इंडिया बनाने प्लान किया है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी. फिलहाल अभी इसकी स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.
करण देओल पहली बार अपने अंकल अभय देओल के साथ काम करने जा रहे हैं. इसके अलावा वो अपनी फैमिली फिल्म अपने 2 में नजर आने जा रहे हैं. जिसमें दादा धर्मेंद्र, पापा सनी देओल और अंकल बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म की शूटिंग भी अगले साल शुरू होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2020 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

