Aayush Sharma New Movie Teaser: आयुष शर्मा की अनटाइटल्ड फिल्म का थ्रिल औ एक्शन से भरा टीजर हुआ रिलीज (Watch Video)
आयुष शर्मा के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने अनटाइटल्ड एक्शन और थ्रिल से भरा टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर की शुरुआत में आयुष गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
Aayush Sharma New Movie Teaser: आयुष शर्मा के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने अनटाइटल्ड एक्शन और थ्रिल से भरा टीजर रिलीज कर दिया है. टीजर की शुरुआत में आयुष गिटार बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं. पर उनकी खोज में एक पूरी टीम उनके पास पहुंचती है, बंदूक से लैस यह टीम आयुष से अपना नाम बताने बोलती है पर आयुष बोलते हैं पहचान की तो दिक्कत है. इसके बाद फायरिंग शुरु हो जाती है. Thank God box office day 1 collection: Ajay Devgn और Sidharth Malhotra स्टारर 'थैक गॉड' ने 8.10 करोड़ का किया कारोबार
सलमान खान के जीजा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनकी बर्थडे पार्टी में दबंग खान से लेकर इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने शिरकत की है. अब आयुष ने इस खास मैके पर अपनी अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, बर्थडे पर कुछ तो एक्शन थ्रिल बनता है. आप सबका प्यार ही है मेरी पहचान. आपकी शुभकामनाओं को लिए शुक्रिया. देखें टीजर:
View this post on Instagram
आयुष शर्मा इससे पहले लव यात्री और अंतिम जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. अंतिम में आयुष के साथ सलमान खान भी दिखाई दिए थे. दर्शकों ने जीजा साले की जोड़ी को काफी प्यार दिया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

