जीजा Aayush Sharma फिटनेस के मामले में दे रहे हैं Salman Khan को टक्कर, ये लेटेस्ट Photos हैं सबूत!
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जहां अपनी फिट बॉडी और पर्सनालिटी से फैंस को इम्प्रेस करते नजर आते है वहीं उनके जीजा आयुष शर्मा भी इस मामले में उन्हें कड़ी चुनौती देते नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) जहां अपनी फिट बॉडी और पर्सनालिटी से फैंस को इम्प्रेस करते नजर आते है वहीं उनके जीजा आयुष शर्मा (Aayush Sharma) भी इस मामले में उन्हें कड़ी चुनौती देते नजर आ रहे हैं. हाल ही में सलमान संग अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग पूरी करने के बाद इन दिनों मालदीव्स (Maldives) में मौजूद हैं जहां वो क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं.
आयुष ने अपने मालदीव वेकेशन से अपनी हॉट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो अपनी फिट बॉडी को फ्लौंट करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों को काफी लोग लाइक कर रहे हैं.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
उनकी इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग भी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं. गौरतलब है कि अपने फिल्म से उन्हें वक्त निकालकर आयुष अक्सर अपने परिवार के साथ वेकेशन पर एन्जॉय करते नजर आते हैं. बात करें फिल्म 'अंतिम' की तो इसमें सलमान एक सिख पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं आयुष यहां गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2021 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

