Aamir Khan की मां Zeenat Khan को हार्ट अटैक आने के कारण ब्रीच कैंडी अस्पताल में किया गया भर्ती, जानिए लेटेस्ट अपडेट
आमिर खान की मां जीनत अमान को हार्ट अटैक आया है. जिसके चलते उन्हें आनन-फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है.
Aamir Khan’s Mother Zeenat Hospitalised: आमिर खान की मां जीनत अमान को हार्ट अटैक आया है. जिसके चलते उन्हें आनन-फानन में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया है. खबरों की माने तो आमिर अपने पंचगनी वाले घर में मां के साथ दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट करने पहुंचे थे. जहां उनकी मां को हार्ट अटैक आ गया. पर अब आमिर की मां की तबियत स्थिर बताई जा रही है. Drugs Case: ड्रग्स मामले में बढ़ सकती हैं भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की मुश्किलें, NCB ने दायर की चार्जशीट
हालांकि इस बारे में अभी तक आमिर खान की तरफ से ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है. खबरों की माने तो आमिर नहीं चाहते हैं कि उनकी मां के स्वास्थ्य को लेकर किसी तरह की अफवाह फैंलें. जीनत का इलाज ब्रीच कैंडी में चल रहा है और उनकी नब्ज स्थिर है. साथ ही वे इलाज के दौरान प्रतिक्रिया दे रही हैं.
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे. यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर आमिर को लंबे बॉयकॉट का सामना करना पड़ा था. जिसका असर यह हुआ कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजाजस्टर साबित हुई. अद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म हॉलीवुड की कल्ट फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक थी. फिल्म में आमिर के अपोजिट करीना कपूर नजर आई थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

