आमिर खान इस गणतंत्र दिवस करेंगे अपने प्रशंसकों का मनोरंजन
आमिर खान (Aamir Khan) प्रोडक्शंस की अगली फिल्म 'रुबरू रोशनी' इस गणतंत्र दिवस (Republic Day) दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है.
आमिर खान (Aamir Khan) प्रोडक्शंस की अगली फिल्म 'रुबरू रोशनी' इस गणतंत्र दिवस (Republic Day) दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. यह फ़िल्म स्टार प्लस पर सुबह 11 बजे प्रीमियर की जाएगी. फिल्म की घोषणा करते हुए, आमिर खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लोगों से गणतंत्र दिवस पर उनके प्लान के बारे में पूछा है.
आमिर खान ने आगे स्पष्ट करते हुए कहा है कि उनकी अगली फिल्म 'सत्यमेव जयते' (Satyameva Jayate) के नए एपिसोड के बारे में नहीं है. अभिनेता ने यह कहते हुए वीडियो को समाप्त कर दिया कि “दिल पर लगेगी तभी बात बनेगी" और दर्शकों को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया है.
यह भी पढ़ें: आमिर खान स्टारर ‘दंगल’ की दूसरी वर्षगांठ पर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #HarDinDangal
वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आमिर खान ने कहा," 'रुबरू रोशनी' (रोशनी के साथ आमने-सामने) आमिर की बहुचर्चित फिल्म 'रंग दे बसंती' से गीत 'रूबरू’ के लिरिक्स हैं, जिसे प्रसून जोशी द्वारा लिखा गया है और ए आर रहमान द्वारा रचित है. इस गीत के गायक नरेश अय्यर (Naresh Iyer) राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके है. संयोग से, फिल्म तेरहा साल पहले 26 जनवरी को ही रिलीज हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2018 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

