Aamir Khan Tests Postive for COVID-19: आमिर खान को हुआ कोविड-19, घर पर खुद को किया क्वारंटाइन
आमिर खान भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. मीडिया में आई ताजा जानकारी के अनुसार, आमिर ने अपने और दूसरों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए खुदको घर पर क्वारंटाइन कर लिया है.
Aamir Khan Tests Postive for COVID-19: कोरोना वायरस संक्रमण मुंबई में तेजी से फैलता दिखाई दे रहा है. हाल ही में कार्तिक आर्यन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे और अब खबर आई है कि आमिर खान भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. मीडिया में आई ताजा जानकारी के अनुसार, आमिर ने अपने और दूसरों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए खुदको घर पर क्वारंटाइन (Quarantine) कर लिया है. आमिर जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आनेवाले हैं.
मीडिया फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "देशभर में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं. आमिर खान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. हमने हाल ही में उन्हें फिल्म स्क्रीनिंग पर स्पॉट किया था. उनकी प्रवक्ता ने बताया 'मिस्टर. आमिर खान कोरोना से संक्रमित हैं. वो घर पर हैं और सेल्फ क्वारंटाइन में हैं जहां वो सभी नियमों का पालन कर रहे हैं और अब वो ठीक हैं. जो कोई भी हाल ही में उनसे संपर्क में आया था उन्हें सुरक्षा के तौर पर अपनी कोविड-19 की टेस्टिंग करानी चाहिए. आप सभी की दुआओं के लिए आपका धन्यवाद."
View this post on Instagram
बता दें कि आमिर हाल ही में अपने दोस्त आमीन की फिल्म 'कोई जाने ना' की स्क्रीनिंग पर नजर आए थे. आमिर अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर काम कर रहे थे जिसमें वो करीना कपूर खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगे. उनकी ये फिल्म क्रिसमस, 2O21 पर रिलीज के लिए सेट की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

