आमिर खान ने गर्व के साथ देखा बेटे जुनैद का नाटक, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
हद सोच समझकर अपनी फिल्मों का चयन करने के लिए प्रसिद्ध आमिर खान (Aamir Khan) हाल ही में पृथ्वी कैफे में अपने बेटे जुनैद (Junaid) के नाटक का आनंद लेते हुए नजर आए.
मुंबई: बेहद सोच समझकर अपनी फिल्मों का चयन करने के लिए प्रसिद्ध आमिर खान (Aamir Khan) हाल ही में पृथ्वी कैफे में अपने बेटे जुनैद (Junaid) के नाटक का आनंद लेते हुए नजर आए. इतना ही नहीं, अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से भी यह नाटक देखने के लिए कहा है. सुपरस्टार आमिर खान ने पिता के रूप में सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए लिखा, "बस अभी कुछ समय पहले विनीत भल्ला द्वारा लिखित और फैजेह जलाली द्वारा निर्देशित 'ए फार्मिग स्टोरी' नामक एक प्यारा नाटक देखा."
अभिनेता ने 'दंगल' जैसी अपनी ब्लॉकबस्टर सफलता के साथ बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के परिदृश्य को बदल दिया है, यह फिल्म आज भी आम जनता के दिलों-दिमाग पर छाई हुई है.
Hey guys, here is the 7th episode of Toofan Aalaya. Please watch.https://t.co/KPxnhQ2U2A
Love
a#PaaniFoundation #WaterCup2019 #ToofanAalaya @paanifoundation
— Aamir Khan (@aamir_khan) May 24, 2019
यह भी पढ़ें: आमिर खान ने अपनी बेटी इरा को प्यार भरे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, देखें ये क्यूट तस्वीर
अभिनेता ने हमेशा अपने प्रशंसकों को दंगल जैसी कुछ बेहतरीन फिल्मों के साथ खुश किया है, जो भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ चीनी बाजार में भी धूम मचाने में कामयाब रही है. आमिर खान की अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है, जो अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होने के लिए तैयार है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2019 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

