Aamir Khan-Kiran Rao के तलाक के बाद बेटी Ira Khan बॉयफ्रेंड Nupur Shikhare के साथ आईं नजर, हाथों में हाथ डाले कपल का ये Video हुआ Viral
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने बीते दिनों सभी को हैरान करते हुए बताया कि वो और उनकी पत्नी किरण राव एक दूसरे से तलाक ले रहे हैं. इनकी तलाक की खबर पढ़कर उनके तमाम चाहनेवाले आश्चर्य में पड़ गए. आमिर और किरण ने एक साझा बयान जारी करते हुए कहा था कि उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया है और इसके बाद भी उनके बीच प्रेम और सम्मान हमेशा बना रहेगा.
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने बीते दिनों सभी को हैरान करते हुए बताया कि वो और उनकी पत्नी किरण राव एक दूसरे से तलाक ले रहे हैं. इनकी तलाक की खबर पढ़कर उनके तमाम चाहनेवाले आश्चर्य में पड़ गए. आमिर और किरण ने एक साझा बयान जारी करते हुए कहा था कि उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया है और इसके बाद भी उनके बीच प्रेम और सम्मान हमेशा बना रहेगा. इसी के साथ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि वो अपने बेटे आजाद राव खान का साथ मिलकर देखभाल करेंगे.
आमिर खान की बड़ी बेटी इरा खान वैसे तो अपने पिता और सौतेली मां किरण राव के तलाक के विषय पर चुप हैं. लेकिन फैंस की निगाहें उनपर भी टिकी हुई हैं. आमिर और किरण के तलाक के बाद इरा आज पहली बार अपने बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे के साथ मुंबई की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले मीडिया द्वारा स्पॉट की गईं.
View this post on Instagram
इरा ने वाइट टी-शर्ट, ग्रे और ब्लू स्कर्ट पहनी थी तो वहीं नुपूर वाइट शॉर्ट पेंट्स और स्काई ब्लू वेस्ट पहने हुए अपने कूल स्टाइल में नजर आए. मीडिया में उनकी ये फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रही है जिसमें इनकी केमिस्ट्री देखी जा सकती है. आपको बता दें कि नुपूर फिटनेस ट्रेनर हैं और बीते काफी समय से इरा को दये कर रहे हैं.
View this post on Instagram
इरा इंटरनेट पर नूपुर संग अक्सर अपनी कैंडिड फोटोज भी शेयर करती रहती हैं जिसमें ये लोगों को कपल गोल्स देते नजर आते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2021 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

