Aamir Khan ने सॉन्ग 'कोई जाने ना' पर Elli Avram के साथ किया डांस, मजेदार Video इंटरनेट पर हुआ Leak
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहेजानेवाले आमिर खान ने हाल ही में अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग को कुछ समय के लिए इस वजह से स्थगित कर दी क्योंकि वें अपने दोस्त अमीन हाजी से मिलने जयपुर जाना चाहते थे.
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहेजानेवाले आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) की शूटिंग को कुछ समय के लिए इस वजह से स्थगित कर दी क्योंकि वें अपने दोस्त अमीन हाजी (Amin Haji) से मिलने जयपुर जाना चाहते थे. अब सोशल मीडिया पर आमिर का एक वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें वो एक्ट्रेस एली अवराम (Elli Avram) के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
अमिन हाजी ने फिल्म 'कोई जाने ना' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो इसी के सेट का है जिसमें आमिर एली के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. यहां ब्लेजर पहने आमिर खूबसूरत अंदाज में सजी हुई एली के साथ डांस कर रहे हैं. इसी शूट के लिए आमिर ने 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग का काम रोक दिया था.
View this post on Instagram
इंटरनेट पर इस वीडियो के लीक हो जाने के बाद काफी सारे लोग इसे देख रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एली ने हाल ही में आमिर के साथ अपनी कुछ फोटोज भी पोस्ट की थी. फोटोज को पोस्ट करते हुए एली ने लिखा, "बेहद खुशकिस्मत हूं कि इतने विनम्र, दयालु और सपोर्ट करने वाले व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिला. धन्यवाद आमिर खान."
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि इस गाने के लिए जयपुर में एक बड़ा सा सेट भी बनाया गया है और इसे तनिष्क बागची ने कंपोज किया है तो वहीं अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है. बता दें कि अमिन आमिर के बेहद पुराने दोस्त हैं जिन्होंने उनके साथ फिल्म 'लगान' और 'मंगल पांडे' में भी काम किया है.
वहीं आमिर जल्द ही टॉम हैंक्स की हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' में नजर आएंगे. इस फिल्म में ओ करीना कपूर के साथ लीड रोल में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2021 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

