बॉलीवुड

'विक्रम वेधा' के हिंदी वर्जन में नेगेटिव रोल निभाएंगे आमिर खान, सैफ अली खान भी है फिल्म का हिस्सा

आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की तैयारियों में व्यस्त हैं. फिल्म में करीना कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगी. अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट के दूसरे को प्रोजेक्ट को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है. फिल्मफेयर की खबर के अनुसार आमिर ने 'विक्रम वेधा' के हिंदी वर्जन के लिए हामी भर दी है

'विक्रम वेधा' के हिंदी वर्जन में नेगेटिव रोल निभाएंगे आमिर खान, सैफ अली खान भी है फिल्म का हिस्सा
आमिर खान और सैफ अली खान (Photo Credits: Twitter)

आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha ) की तैयारियों में व्यस्त हैं. फिल्म में करीना कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगी. अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट के दूसरे को प्रोजेक्ट को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है. फिल्मफेयर की खबर के अनुसार आमिर ने 'विक्रम वेधा' ( Vikram Vedha) के हिंदी वर्जन के लिए हामी भर दी है. इस फिल्म का नाम 'विक्रम वेदा' ( Vikram Veda) होगा. फिल्म में आमिर खान नेगेटिव रोल निभाते हुए दिखेंगे. साथ ही फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी अहम भूमिका में है. वह फिल्म में एक पुलिस अफसर का किरदार निभाते हुए दिखेंगे.

'विक्रम वेधा' के हिंदी वर्जन का निर्देशन पुष्कर और गायत्री करेंगे. उन्होंने ही ओरिजिनल वर्जन का डायरेक्शन किया था. मार्च, 2020 में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. जहां आमिर खान विजय सेथुपथी द्वारा निभाया गया किरदार निभाते हुए दिखेंगे, वहीं सैफ को आर माधवन वाले किरदार में देखा जाएगा. नीरज पांडे फिल्म का निर्माण कर रहे हैं. अभी फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है मगर दोनों एक्टर्स ने प्रोजेक्ट के लिए हां कर दी है.

यह  भी पढ़ें:- आमिर खान की बेटी इरा इस शख्स को कर रही हैं डेट, इंटरनेट पर फॉलोअर्स को बताई ये बात

'लाल सिंह चड्ढा' की बात करें तो यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है. अद्वैत चंदन फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स फिल्म को प्रोड्यूस कर रहा है. यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी. फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' के साथ होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).