बॉलीवुड

तलाक के फैसले बाद पहली बार सामने आए Aamir Khan और Kiran Rao, कहा- हम दोनों एक ही परिवार हैं (Watch Video)

आमिर खान और किरण राव ने अपने तलाक के बाद पहली खुलकर इसपर बात की है और अपने विचार साझा किये हैं. अपने फैसले पर संतुष्टि जताते हुए आमिर ने कहा कि वो आज भी एक परिवार की तरह हैं और अपने इस फैसले से खुश हैं.

तलाक के फैसले बाद पहली बार सामने आए Aamir Khan और Kiran Rao, कहा- हम दोनों एक ही परिवार हैं (Watch Video)
आमिर खान और किरण राव (Photo Credits: Instagram)

Aamir Khan and Kiran Rao Video after Divorce: आमिर खान और किरण राव ने अपने तलाक के फैसले के बाद पहली खुलकर इसपर बात की है और अपने विचार साझा किये हैं. अपने फैसले पर संतुष्टि जताते हुए आमिर ने कहा कि वो आज भी एक परिवार की तरह हैं और अपने इस फैसले से खुश हैं. आमिर और किरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई चर्चा के दौरान अपने चाहनेवालों से ये बात कही है.

सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने तलाक के फैसले को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं. यहां आमिर ने कहा, "आप लोगों को दुख भी हुआ होगा, अच्छा नहीं लगा होगा, शॉक लगा होगा और हम बस इतना आपको कहना चाहते हैं हम दोनों बहुत खुश हैं और एक ही परिवार हैं. हमरे रिश्ते में चेंज आया है लेकिन हम लोग एक दूसरे के साथ ही हैं. जैसा हमारा बच्चा है वैसा ही पानी फाउंडेशन है हमारे लिए. तो हम लोग हमेशा फैमिली ही रहेंगे और हमारे लिए आप प्रार्थना करिए कि हम लोग हमेशा खुश रहें."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

ये भी पढ़ें: Aamir Khan और Kiran Rao ने लिया तलाक लेने का फैसला, जारी किया ये ऑफिशियल स्टेटमेंट!

गौरतलब है कि बीते शनिवार को आमिर और किरण ने एक साझा बयान जारी करते हुए कहा था, "हमने कुछ समय पहले एक नियोजित अलगाव शुरू किया था, और अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस करते हैं. अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह साझा करते हैं. हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं, जिनका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे. "

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2021 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).