बॉलीवुड

अभिनेत्री अहाना कुमरा का बड़ा खुलासा, कहा- इंटिमेट सीन शूट करते वक्त प्रकाश झा के कमेंट से हो गई थी असहज

अभिनेत्री अहाना कुमरा (Aahana Kumra) ने निर्देशक प्रकाश झा (Prakash Jha) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने कहा कि जब वह फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' (Lipstick Under My Burkha) के लिए एक सेक्स सीन शूट कर रही थी तब प्रकाश झा सेट पर आ गए थे.

अभिनेत्री अहाना कुमरा का बड़ा खुलासा, कहा- इंटिमेट सीन शूट करते वक्त प्रकाश झा के कमेंट से हो गई थी असहज
अहाना कुमरा और प्रकाश झा (Photo Credits: Instagram and Twitter)

अभिनेत्री अहाना कुमरा (Aahana Kumra) ने निर्देशक प्रकाश झा (Prakash Jha) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने कहा कि जब वह फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' (Lipstick Under My Burkha) के लिए एक सेक्स सीन शूट कर रही थी तब प्रकाश झा सेट पर आ गए थे. इसके बाद प्रकाश ने ऐसा कमेंट किया जिसे सुनकर अहाना असहज हो गई. प्रकाश की टिप्पणी एक्ट्रेस को जरा भी पसंद नहीं आई. फिर अहाना ने फिल्म की निर्देशक अलंकृता  श्रीवास्तव से पूछा कि प्रकाश सेट पर क्यों आए हैं क्योंकि वह सिर्फ फिल्म के निर्माता हैं.

अहाना के सवाल के बाद अलंकृता ने प्रकाश से सेट से जाने को कहा. प्रकाश झा को ये बात समझ में आ गई कि उनकी वजह से फिल्म की कास्ट असहज महसूस कर रही है. उन्होंने इस चीज को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया और वहां से चले गए.

यह भी पढ़ें:- फिल्म 'सांड की आंख' का हिस्सा बनने पर उत्साहित हैं प्रकाश झा

 

आपको बता दें कि फिल्म  'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का'  में आहना कुमरा के अलावा रत्ना पाठक शाह, कोंकणा सेन शर्मा, प्लाबिता बोर्थठाकुर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में थे. 21 जुलाई, 2017 को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. अहाना की बात करें तो उन्हें साल की शुरुआत में  रिलीज हुई फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में देखा गया था. फिल्म में उन्होंने प्रियंका गांधी का किरदार निभाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2019 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).