यामी गौतम ने चाय पीते हुए शेयर किया वीडियो, साथ ही बताई इसकी खासियत
एक गर्मागर्म चाय की प्याली से इंसान का मूड फ्रेश हो जाता है और अभिनेत्री यामी गौतम ईमानदारी से इस बात को मानती हैं. मंगलवार को यामी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक छोटे से वीडियो क्लिप को साझा किया, जिसमें बालकनी में खड़ी होकर वह चाय पीती नजर आ रही हैं.
एक गर्मागर्म चाय की प्याली से इंसान का मूड फ्रेश हो जाता है और अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) ईमानदारी से इस बात को मानती हैं. मंगलवार को यामी ने इंस्टाग्राम (Instagram) स्टोरीज में एक छोटे से वीडियो क्लिप को साझा किया, जिसमें बालकनी में खड़ी होकर वह चाय पीती नजर आ रही हैं.
वीडियो के कैप्शन में वह लिखती हैं, "चाय के शौकीन तेज आवाज में चुस्कियों के साथ इसे पीते हैं." वीडियो में उन्हें भी ऐसे ही चाय का लुफ्त उठाते हुए देखा जा सकता है. यह भी पढ़े: एक्ट्रेस यामी गौतम को है ऐसे वर की तलाश, होने चाहिए ये जरुरी गुण
अभिनय की बात करें, तो यामी फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' (Ginny Weds Sunny) के वर्चुअल प्रोमोशन में व्यस्त हैं. पुनीत खन्ना द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) भी हैं. फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

