बॉलीवुड

7 Years of Yeh Jawaani Hai Deewani: ये जवानी है दीवानी ने पूरे किये 7 साल, दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर संग फोटोज शेयर करके मनाया जश्न

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' को 7 साल पूरे हो गए हैं. इस फिल्म में नैना तलवार और बनी की लवस्टोरी को लोगों ने सराहा था. साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रेकॉर्ड ब्रेक कमाई की थी. यह फिल्म 31 मई 2013 में रिलिज हुई थी. इस फिल्म से जुडी यादों की तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने फिल्म का डायलॉग लिखा है, जो दिल को छु लेनेवाला है.

7 Years of Yeh Jawaani Hai Deewani:  ये जवानी है दीवानी ने पूरे किये 7 साल, दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर संग फोटोज शेयर करके मनाया जश्न
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर (Photo Credits: Instagram)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani) को 7 साल पूरे हो गए हैं. इस फिल्म में नैना तलवार और बनी की लवस्टोरी को लोगों ने सराहा था. साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रेकॉर्ड ब्रेक कमाई की थी. यह फिल्म 31 मई 2013 में रिलिज हुई थी. इस फिल्म से जुडी यादों की तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने फिल्म का  डायलॉग लिखा है, जो दिल को छु लेनेवाला है.

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के 7 साल पूरे होने पर एक पोस्ट शेयर किया हैं.इस पोस्ट में आप देख सकते है कि, रणबीर और दीपिका फिल्म के किरदार बनी और नैना के गेटअप में पोज दे रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हए दीपिका ने नैना का फेमस डायलॉग लिखा है. " हम दोनों का फर्स्ट लुक टेस्ट..  यादें मिठाई के डब्बे की तरह होती हैं. एक बार खुला तो सिर्फ एक टुकड़ा नहीं खा पाओगे - नैना तलवार" यह भी पढ़े: Lockdown 5.0: दीपिका पादुकोण ने देखी फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’, फैंस के लिए शेयर किया ये मैसेज

दीपिका के इस पोस्ट को चंद मिनिटों में ही 4 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. साथ ही उनके कई सारे फैंस कमेंट्स कर फिल्म को 7 साल पूरे होने पर बधाई दे रहे हैं.

दीपिका और रणबीर ने इस फिल्म में ब्रेकअप के बाद पहली बार काम किया था. इस फिल्म के गाने भी लोगों ने बहुत पसंद किए थे. इस फिल्म में रणबीर और दीपिका के अलावा आदित्य रॉय कपूर, कल्कि कोचलिन, एवलिन शर्मा अहम किरदार में थे. इस फिल्म की कहानी प्यार, दोस्ती और स्वप्नों की उड़ान भरनेवाला चंचल युवा पर आधारित थी. जिस वजह से युवा पीढ़ी इस फिल्म से प्रभावित हुई और बॉक्स ऑफिस पर रेकॉर्ड ब्रेक कमाई की.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).