Bollywood Actresses Plastic Surgeries Gone Wrong: बॉलीवुड की वो 5 एक्ट्रेस जिन्हें प्लास्टिक सर्जरी करना पड़ा महंगा, बिगड़ गया हुलिया
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस भी अपनी ख़ूबसूरती को बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा ले चुकी हैं. लेकिन ये सर्जरी कई बार महंगी पड़ जाती हैं. बॉलीवुड की 5 एक्ट्रेस की भी सर्जरी उनपर बुरा असर डाल चुकी है.
Bollywood Actresses Plastic Surgeries Gone Wrong: आज के दौर में खूबसूरत कौन नहीं दिखना चाहता है. अपने रंग रूप पर हर कोई गुमान करना चाहता है. इसके लोग तरह तरह के तरीके आजमाते हैं. सजने-संवारने से लेकर सर्जरी तक रास्ता अपनाया जाता है. बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस भी अपनी ख़ूबसूरती को बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा ले चुकी हैं. लेकिन ये सर्जरी कई बार महंगी पड़ जाती हैं. बॉलीवुड की 5 एक्ट्रेस की भी सर्जरी उनपर बुरा असर डाल चुकी है. आज हम आप से बॉलीवुड की उन 5 एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं. जिन्हें कॉस्मेटिक सर्जरी करना बेहद ही भारी पड़ रहा है.
इस लिस्ट में सबसे पहला जो नाम है वो है कोयना मित्रा (Koena Mitra) का. बॉलीवुड की इस बंगाली बाला ने जब इंडस्ट्री में एंट्री की तो उनके लुक ने सभी को काफी इम्प्रेस किया. लेकिन अपनी इस खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कोयना ने नोज जॉब करवाया तो उनका ये दांव उल्टा पड़ गया. उनका लुक बेहद ही खराब हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक खुद कोयना भी इस बात को मान चुकी हैं कि उनका ये फैसला बेहद ही गलत था.
आएशा टाकिया (Ayesha Takia) की भी प्लास्टिक सर्जरी उनके खूबसूरत चेहरे को खराब कर चुकी है. आयशा ने अपने लुक को बदलने के ओठ की सर्जरी करवाई थी. लेकिन उनका ये फैसला उनकी खूबसूरती को खराब कर गया. आयशा के नए और पुराने लुक को देख आसानी से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.
बॉलीवुड की कभी आइटम गर्ल नाम से मशहूर रही राखी सावंत (Rakhi Sawant) भी अपने लुक को हॉट बनाने के चक्कर में कई बार चाकू का सहारा ले चुकी हैं लेकिन राखी का ये फैसला उनपर भारी पड़ा है.
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में आती हैं. उन्होंने भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लिप जॉब करवाया. लेकिन इस सर्जरी के बाद अनुष्का के चेहरे गजब का बदलाव देखने को मिला. बहुत लोगों को अनुष्का की सर्जरी पसंद नहीं आई. क्योंकि उनकी इस सर्जरी के चलते उनकी क्यूट स्माइल अचानक से गायब हो गई.
फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली वाणी कपूर (Vaani Kapoor) ने अपने प्यार से लुक से सबका दिल जीत लिया था. लेकिन फिर वाणी ने भी वही रास्ता चुना जो बाकी एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया. वाणी ने अपने ओठों की सर्जरी करवाई थी लेकिन उनका खूबसूरती बढ़ाने के चक्कर में उनका ये फैसला उनपर भी भारी पड़ गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

