शाहरुख खान के घर के सामने लगी आग में झुलसने से 1 की मौत
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बंग्लो के सामने स्थित एक रिहायशी इमारत के उपरी मंजिल में लगी आग में 20 साल की एक लड़की की मौत हो गई और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है.
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बंग्लो के सामने स्थित एक रिहायशी इमारत के उपरी मंजिल में लगी आग में 20 साल की एक लड़की की मौत हो गई और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी.
बांद्रा बस स्टैंड पर स्थित शाहरुख के घर 'मन्नत' के सामने बनी सी स्प्रिंग अपार्टमेंट के छठी मंजिल पर सुबह करीब 7.30 बजे आग लग गई. अग्निशमन कर्मियों ने आग को बुझाते हुए मौके से ईवाना मॉरिस के शव को बाहर निकाला, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. य्ढ़ भी पढ़ें: मुंबई: बांद्रा फ्लैट में लगी आग में युवती की मौत, अन्य महिला गंभीर रूप से घायल
38 वर्षीय महिला सिफरा जाफरी को भी नाजुक हालत में भाभा अस्पताल में ले जाया गया. आग की स्थिति पर फिलहाल काबू पा लिया गया है, लेकिन इसके लगने के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2020 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

