Kangana Ranaut Requests Drug Test: कंगना रनौत ने रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, विक्की कौशल से ड्रग टेस्ट कराने का किया अनुरोध, PMO को टैग करके कही ये बड़ी बात
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के खिलाफ अपना मोर्चा खोलती नजर आ रही हैं. कंगना ने हाल ही में आदित्य चोपड़ा, महेश भट्ट और करण जौहर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया है.
Kangana Ranaut Requests Drug Test: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के खिलाफ अपना मोर्चा खोलती नजर आ रही हैं. कंगना ने हाल ही में आदित्य चोपड़ा, महेश भट्ट और करण जौहर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया है. अब वो बॉलीवुड के अन्य लोगों पर निशाना साधती हुई नजर आ रही हैं. वो कलाकारों से अनुरोध कर रही हैं कि उन्हें ड्रग टेस्ट कराना चाहिए क्योंकि उन्हें लेकर लोगों के बीच भ्रम है कि वो नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं.
कंगना ने अपने हालिया ट्वीट में रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, निर्देशक अयान मुखर्जी और विक्की कौशल का नाम लेते हुए उनसे अनुरोध किया है कि वें अपना ड्रग टेस्ट करवाएं. इसी के साथ कंगना ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया है.
I request Ranveer Singh, Ranbir Kapoor, Ayan Mukerji, Vicky Kaushik to give their blood samples for drug test, there are rumours that they are cocaine addicts, I want them to bust these rumours, these young men can inspire millions if they present clean samples @PMOIndia 🙏 https://t.co/L9A7AeVqFr
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 2, 2020
कंगना ने ट्विटर पर लिखा, "मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, विक्की कौशल से अनुरोध करती हूं कि वो ड्रग टेस्ट के लिए अपना सैंपल दें. ऐसी अफवाहें हैं कि वो कोकीन के आदी हैं. मैं चाहती हूं कि वो इन अफवाहों का अंत करें क्योंकि ये युवा लोग लाखों को प्रेरित कर सकते हैं अगर ये क्लीन सैंपल पेश कर दें तो."
कंगना इसी तरह से सोशल मीडिया से लेकर मीडिया इंटरव्यू में बॉलीवुड एक खिलाफ अपनी आवाज उठाती आई हैं. बॉलीवुड कलाकारों ने भी लगभग कंगना ने बयानों को नजरअंदाज करना ही बेहतर समझा है. ऐसे में इस बात की उम्मीद भी कम ही है कि इनमें से कोई भी सेलेब्रिटी कंगना के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2020 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

