मनोरंजन

रक्षाबंधन विशेष : 21 भाइयों को राखी बांधती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानें आपके पसंदीदा सितारें कैसे मानते हैं रक्षाबंधन का पावन त्योहार

आज राखी के शुभ अवसर पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके पसंदीदा सितारें इस फेस्टिवल को किस तरह सेलिब्रेट करते हैं

रक्षाबंधन विशेष : 21 भाइयों को राखी बांधती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानें आपके पसंदीदा सितारें कैसे मानते हैं रक्षाबंधन का पावन त्योहार
प्रियंका चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Photo Credits : Instagram)

आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक होता है. इस मौके पर हर बहन अपने भाई को राखी बांधती है. भाई उसकी रक्षा करने का वादा करता है और साथ ही उसे तोहफें भी देता है. बॉलीवुड स्टार्स भी इस खास त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनते हैं लेकिन हर किसी का अंदाज अलग होता है. जहां प्रियंका चोपड़ा अपने 21 भाइयों को राखी बांधती हैं, वहीं बिपाशा बसु मुंहबोले भाई के साथ इस त्योहार को मनाती हैं. आज राखी के शुभ अवसर पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके पसंदीदा सितारें इस फेस्टिवल को किस तरह सेलिब्रेट करते हैं :-

1. प्रियंका चोपड़ा

हर साल राखी के अवसर पर प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ को राखी बांधती हैं. इसके अलावा प्रियंका के 20 कजिन भाई भी हैं और वह उन्हें भी राखी बांधती हैं.

2. सलमान खान

सलमान खान अपनी दोनों बहनों अर्पिता और अलवीरा से बहुत प्यार करते हैं और इसलिए यह त्योहार उनके लिए काफी स्पेशल है. वह हर साल इस दिन अपनी बहनों से मिलते हैं.

3. रणवीर सिंह

रणवीर सिंह भी इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं. हर साल वह इस अवसर पर अपनी बहन रितिका से राखी बंधवाते हैं.

4.बिपाशा बसु

बिपाशा फैशन डिज़ाइनर रॉकी के साथ इस त्यौहार को मनाती हैं. उनका कोई भाई नहीं हैं, इसलिए वह उन्हें ही अपना भाई मानती हैं.

5. सैफ अली खान

सैफ अपनी बहन सोहा के साथ इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करते हैं. हर साल राखी पर सोहा उन्हें राखी बांधती हैं और वह उन्हें एक खास तोहफा देते हैं

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2018 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).