बॉलीवुड के लिए आई बुरी खबर, इस मशहूर निर्देशक का हुआ निधन
इस बात की जानकारी आलिया भट्ट की मॉम सोनी राजदान ने ट्विटर पर दी है
फिल्म निर्देशक कल्पना लाजमी का रविवार की सुबह निधन हो गया. जानकारी है कि वो किडनी के कैंसर से पीड़ित थी और पिछले एक साल से उनका इलाज चल रहा था. जानकारी है कि आज दोपहर 12.30 बजे ओशिवारा (मुंबई) में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
इस खबर से बॉलीवुड में शोक के बादल छा गए हैं. आलिया भट्ट की मॉम सोनी राजदान, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी समय बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स ने ट्विटर पर कल्पना लाजमी को लेकर जानकारी दी है.
सोनी राजदान ने ट्विटर पर लिखा, “मेरी प्यारी दोस्त कल्पना लाजमी अब एक और भी बेहतर जगह चली गई हैं. मेरी प्रिय कल्पना की आत्मा को शांति मिले. मैं आपको बेहद मिस करूंगी.”
Our dear beloved friend Kalpana Lajmi has gone to a better place. RIP my darling Kalpan. I shall miss you so terribly.
— Soni Razdan (@Soni_Razdan) September 23, 2018
I will miss her strong energetic voice, her indefatigable drive to create, her laughter that was always so full of real joy and her wonderful sense of humour. Most of all I will miss my movie partner. Cant believe you’re gone Kalpana. RIP sweetheart ❤️ pic.twitter.com/kJFCKtct7e
— Soni Razdan (@Soni_Razdan) September 23, 2018
इसी के साथ हुमा कुरैशी ने ट्विटर पर लिखा, “बेहद दुखी हूं. आज सुबह 4.30 बजे के करीब कल्पना लाजमी का निधन हो गया. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.”
Deeply saddened... at around 4:30 am today morning #KalpanaLajmi passed away .. May she rest in peace.
— Huma Qureshi (@humasqureshi) September 23, 2018
आपको बता दें कि कल्पना ने फिल्म इंडस्ट्री में महिला केंद्रित कई सारी फिल्में बनाई जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया. इनमें रुदाली, चिंगारी, एक पल और दमन जैसे नाम शामिल हैं.
करीब 30 साल पहले उन्होंने पॉपुलर डायरेक्टर श्याम बेनेगल के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. कैंसर से पीड़ित होने के बाद सोनी राजदान, सलमान खान, करण जौहर अलिया भट्ट और नीना गुप्ता जैसे सेलिब्रिटीज ने उन्हें आर्थिक सहायता भी पहुंचाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2018 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

