मनोरंजन

पति से तलाक के बाद ये एक्ट्रेस इस तरह अपने बॉयफ्रेंड की कर रहीं हैं देखभाल

बॉलीवुड के बड़े नामचीन खानदान की बहु रह चुकीं ये एक्ट्रेस का उनके अफेयर के चलते हुआ तलाक, लेकिन अब भी बॉयफ्रेंड से नहीं हो पाई हैं जुदा

पति से तलाक के बाद ये एक्ट्रेस इस तरह अपने बॉयफ्रेंड की कर रहीं हैं देखभाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस का इस सितारे के साथ चल रहा है अफेयर

बॉलीवुड में लव अफेयर और ब्रेकअप्स का सिलसिला तो यूं ही जारी रहता है. इस बार हम आपके लिए बॉलीवुड से जुडी लव अफेयर और ब्रेकअप की एक ऐसी ही चटपटी खबर लेकर आए हैं. ये बात है बॉलीवुड के एक ऐसे कपल की जिनके प्यार की चर्चा सुर्खियों में रही है. बॉलीवुड की इस आइटम गर्ल ने अपने ठुमकों से सबका दिल जीता और उन्हें बदनाम किया . लेकिन उन्होंने बॉलीवुड के इस एक्टर को अपने प्यार में ऐसा दीवाना किया की मानों वो प्यार में इशकजादे बन गए.

उनके साथ चल रहे उस एक्ट्रेस के अफेयर का असर उस एक्ट्रेस की मेरिटल लाइफ पर भी पड़ा और 18 साल की उनकी शादी पल भर में टूट गई. आप को बता दें कि ये बॉलीवुड के नामचीन खानदान की बहु थी. जिस एक्टर के साथ अफेयर के चलते उनकी शादी टूटी उस एक्टर को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए उन्हीं के देवर ने मदद की थी. इतना ही नहीं, उस एक्टर उनकी ननद के साथ भी अफेयर की खबर सुनने को मिली थी. अब इन में किया भी क्या जा सकता है. प्यार तो अंधा होता है.

वेल इन दोनों का रिलेशनशिप अब भी कुछ ऐसा है कि ये एक्ट्रेस उनसे मिले बिना नहीं रह पाती हैं. वैसे तो ये कपल एक साथ मीडिया के सामने नहीं आते लेकिन मीडिया की नजरों से छुपकर वेकेशन मनाने जरूर जाते हैं. हाल ही में जब उस सितारे की तबियत खराब थी तब किसी बात की परवाह किए बिना वो एक्ट्रेस उनसे मिलने उनके घर पहुंची. यही नहीं, उन्होंने पूरी रात तक उनकी देखभाल की जिसके बाद अगले दिन सुबह वो घर चली गईं.

अब आप ही गेस करिए कि हम कौनसे बॉलीवुड कपल की बात कर रहे हैं?

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2018 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).