बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा शादी के लिए ढूंढ रही हैं वर, रखी ये बड़ी शर्तें

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस अदा शर्मा ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि वो अपनी शादी के लिए दूल्हे की तलाश में हैं. अपनी इस ख्वाहिश को जाहिर करते हुए अदा ने कुछ शर्तें भी रखी हैं और बताया कि उन्हें कैसा पति चाहिए. सोशल मीडिया पर उनका ये पोस्ट पढ़कर लोग सरप्राइज्ड हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा शादी के लिए ढूंढ रही हैं वर, रखी ये बड़ी शर्तें
अदा शर्मा (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने सोशल मीडिया पर आज ऐसा पोस्ट किया है जिसे पढ़कर उनके फैंस काफी हैरान हैं. अदा ने इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रेडिशनल कपड़ों में अपनी एक फोटो शेयर करके कहा कि वो शादी के लिए वर ढूंढ रही हैं. इसी के साथ उन्होंने बताया कि उन्हें किस तरह के व्यक्ति की तलाश हैं. अदा ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो के साथ अपने होने वाले पति में जो जरूरी गुण उन्हें चाहिए, वो भी पोस्ट किया है.

अदा ने दुल्हन के रूप में अपनी बेहद खूबसूरत फोटो पोस्ट करके लिखा, "वांटेड: एक ऐसा वर को प्याज न खाता हो. जाती, धर्म, रंग, जूते का साइज, वीजा, तैरने के गुण, बाइसेप, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स , राशी की पोई पाबंदी नहीं है. वो रोज दाढ़ी बाना चाहिए और चेहरे पर स्माइल रखकर दिन में 3 बार खाना बनाने को तैयार रहना चाहिए. घर में वो जीन्स पहन सकता है और घर के बाहर उसे सिफ ट्रेडिशनल भारतीय कपड़े पहनने होंगे. उसे पीने के लिए प्रति दिन 5 लीटर पानी दिया जाएगा लेकिन शराब और मांस का सेवन घर और बाहर दोनों ही जगह मना है. उसे सभी भारतीय भाषा और फिल्मों के प्रति सम्मान होना चाहिए और फिल्में देखना भी चाहिए."

इस पोस्ट के अंत में अदा ने नीचे लिखा, "आवेदन सिर्फ 24 अगस्त, 2014 तक वैध है." अब उनकी इस लाइन कप पढ़कर सभी लोग हैरान हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों लिखा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah) on

उनके इस पोस्ट पर कई मजेदार कमेंट्स पढ़ने को मिले हैं. एक यूजर ने लिखा कि वो भी इसी तरह का वर ढूंढ रही हैं इसलिए जिन्हें वें रिजेक्ट कर दें कृपया उन्हें उनके पास भेज दें.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2019 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).