Bigg Boss 12 Grand Launch: सलमान खान ने स्टेज पर सजाई महफिल, देखें Video
गोवा में मीडिया के उपस्थिति के बीच सलमान खान लॉन्च कर रहे हैं ‘बिग बॉस सीजन 12’
सलमान खान का सबसे पॉपुलर रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस सीजन 12’ आज गोवा में लॉन्च किया जाएगा. इसके लिए सलमान समेत मुंबई से सभी मनोरंजन पत्रकार गोवा पहुंच चुके हैं. यहां मीडिया का गोअन स्टाइल में स्वागत किया गया. इंटरनेट पर इस लॉन्च के कई सारे फोटोज और वीडियोज भी आ चुके हैं. लॉन्च इवेंट पर सभी को सलमान का इतंजार था और उनकी एंट्री पर तालियों की आवाज गूंज उठी.
यहां सलमान खान ने बड़े ही शानदार ढंग से एंट्री ली और स्टेज पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया.

शो लॉन्च के दौरान सलमान के साथ ही राज नायक समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

देखा गया कि गोवा में स्टेज सज चूका है और सभी को सलमान का इंतजार है. जैसा कि हम जानते हैं हर बार की तरह इस बार भी शो पर एक नया कांसेप्ट देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है कि इस बार जहां क्लासरूम का थीम सेट किया गया है और वहीं शो पर कांटेस्टेंट कपल के रुप में नजर आएंगे.
आपको बता दें कि इस शो के लॉन्च के लिए सलमान रविवार को ही गोवा रवाना हो गए थे.
‘बिग बॉस सीजन 12’ के साथ ही सलमान सोनी टीवी के शो ‘दस का दम 3’ पर काम कर रहे हैं. इसी के साथ फिल्म ‘भारत’ को लेकर भी काम जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2018 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

