मनोरंजन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में दिखेंगे ऋतिक रोशन के ‘प्यारे दोस्त’, इशारों-इशारों में बताया वो कौन

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 18वें सीजन के साथ दर्शकों का मनाेरंजन करने आ रहा है. शो को लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है.

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में दिखेंगे ऋतिक रोशन के ‘प्यारे दोस्त’, इशारों-इशारों में बताया वो कौन

मुंबई, 6 अक्टूबर : रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 18वें सीजन के साथ दर्शकों का मनाेरंजन करने आ रहा है. शो को लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. 'बिग बॉस' के निर्माताओं ने रविवार को इंस्टाग्राम पर ऋतिक का एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में ऋतिक कहते हैं, ''इतना सफल शो होने के बावजूद मैंने आज तक ‘बिग बॉस’ नहीं देखा, लेकिन वह इस बार इसे जरूर देखेंगे क्‍योंकि इस बार इसमें उनका एक खास दोस्‍त आ रहा है.''

इसके बाद वीडियो में ऋतिक के दोस्त की एक झलक दिखाई गई है, जिसमें चेहरा नहीं दिखाई दे रहा. वे कहते है,कि वह लोगों के दिमाग को अच्छी जिंदगी जीने के लिए प्रशिक्षित करते है. इसके बाद वह शो के होस्ट सलमान खान को भी हैरान कर देते है, वह सलमान से कहते है कि '' आपसे हर बार पूछा जाता है कि आप शादी क्‍यों नहीं करते इसका जवाब मेरे पास है.' उनकी इस बात से सलमान हैरान नजर आते हैं. यह भी पढ़ें : Neelam Giri ने भोजपुरी गाना Tel Gamkauwa पर लगाए सेक्सी ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Watch Video)

जिस तरह से वह लोगों के दिमाग को अच्छी जिंदगी जीने के लिए प्रशिक्षित करने की बात करते है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कोई और नहीं बल्कि लाइफ कोच अरफीन खान हैं. अरफीन ने सीईओ, छात्रों, बॉलीवुड हस्तियों और उद्योगपतियों सहित कई लोगों के साथ काम किया है. उनकी कंपनी के यूके और मुंबई में कार्यालय हैं.

उनकी वेबसाइट के अनुसार उन्होंने 150 से अधिक कंपनियों से बात की है जिसमें 'ग्लोबल फॉर्च्यून 500 कंपनीज' (दुनिया की सबसे बड़ी और सफल कंपनियां) शामिल हैं, और उनके प्रेजेंटेशन से कर्मचारियों के बीच झगड़ों में कमी के साथ उनके काम में भी सुधार आया है. उन्होंने 47 से अधिक देशों में 600,000 से अधिक लोगों को लाइफ कोच के रूप में फायदा पहुंचाया है. उनका करियर 25 साल का है. बता दें कि आरफीन कथित तौर पर अपनी पत्नी सारा के साथ शो में प्रवेश करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2024 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).