'Bigg Boss 17': ऐश्वर्या ने अंकिता को कहा 'फेक औरत', एक्ट्रेस बोलीं- 'अपनी क्लास मत दिखाओ'
'बिग बॉस 17' के अपकमिंग एपिसोड में ऐश्वर्या शर्मा भट्ट और अंकिता लोखंडे के बीच एक कड़ा मुकाबला होगा, जहां दोनों एक-दूसरे पर तीखी नोकझोंक करती नजर आएंगी.
मुंबई, 17 दिसंबर : 'बिग बॉस 17' के अपकमिंग एपिसोड में ऐश्वर्या शर्मा भट्ट और अंकिता लोखंडे के बीच एक कड़ा मुकाबला होगा, जहां दोनों एक-दूसरे पर तीखी नोकझोंक करती नजर आएंगी. चैनल द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए प्रोमो में, वीडियो की शुरुआत नील भट्ट और विक्की जैन की लड़ाई से होती है. नील कहते हैं: "तू कौन है... चोरी पे सीना ज़ोरी."
जिस पर, विक्की "रिलेक्स" कहकर जवाब देते हैं और फिर नील की पत्नी ऐश्वर्या की ओर इशारा करते हुए उसे कंट्रोल करने के लिए कहते हैं. ऐश्वर्या विक्की पर आरोप लगाते हुए आती हैं और कहती हैं, ''क्या बोला कंट्रोल कर.. तू खुद को कंट्रोल कर. खुद की पत्नी को कंट्रोल कर. तू मुझे कंट्रोल कर लेगा, है कौन तू?'' इसे देखकर अंकिता कमेंट करती हैं, 'यही है हकीकत ऐश्वर्या की... संभाल नील ऐश्वर्या को संभाल, उसको जरूरत है तेरी.' इसके बाद ऐश्वर्या ने अंकिता पर आरोप लगाते हुए कहा, 'तू फेक औरत, तू खुद को संभाल. मैने खुद को अच्छे से संभाला हुआ है.” यह भी पढ़ें : Main Atal Hoon Trailer: इस दिन रिलीज होगा फिल्म 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर, एक्टर पंकज त्रिपाठी बोले- करो तैयारी आ रहे हैं अटल बिहारी
'वह फिर स्टफ टॉय खींचने की कोशिश करती है जिसे अंकिता पकड़ती हुई दिखाई देती है, जिस पर अंकिता ने कहा: ''हिम्मत मत करो. चली जाओ. अपनी क्लास मत दिखाओ.'' फिर वह कहती है कि जब से वह शो में आई है तब से उसका पति झगड़ों के लिए उसके पीछे पड़ा हुआ है. ऐश्वर्या गुस्से में जवाब देती हैं, ''मेरे पति को नहीं है तुझ जैसी औरत में इनटेरेस्ट.'' घबराई हुई अंकिता फिर पूछती है कि "तुझ जैसी औरत" से उसका क्या मतलब है. इस पर ऐश्वर्या ने कहा, "बदतमीज औरत." इसके बाद अंकिता ने कहा कि ऐश्वर्या अपनी क्लास दिखा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

