बॉलीवुड

'Bigg Boss 16': शालीन भनोट के राज का खुलासा करने पर सलमान ने लगाई टीना को फटकार

'बिग बॉस 16' के अपकमिंग वीकेंड एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को-कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी के साथ शालीन भनोट के बारे में गलत बातें करने के लिए टीना को डांटते हुए नजर आएंगे.

'Bigg Boss 16': शालीन भनोट के राज का खुलासा करने पर सलमान ने लगाई टीना को फटकार
BIGG BOSS (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 21 जनवरी : 'बिग बॉस 16'(Bigg Boss 16) के अपकमिंग वीकेंड एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को-कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी के साथ शालीन भनोट के बारे में गलत बातें करने के लिए टीना को डांटते हुए नजर आएंगे. टीना ने हाल ही में शालीन के बारे में प्रियंका से कुछ बातें शेयर की थी.

प्रोमो में सलमान ने कहा- 'शालीन ने घर में घुसने से पहले चीप डिमांड की थी. तुमने 15 हफ्ते तक अपने दिल में ये सब रखा था जब शालीन के साथ चीजें ठीक थीं, अब तुम ये सब बता रही हो क्योंकि उसके साथ चीजें ठीक नहीं हैं?' यह भी पढ़ें :Elnaaz Norouzi ने ब्लू स्विमसूट पहन गोवा के स्विमिंग पूल में लगाई, एक्ट्रेस की तस्वीरों ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान (View Pics)

इस पर टीना रोने लगी और बोली: ऐसा नहीं था सर. सलमान ने कहा, और कोई लिमिट रखी, कोई लिमिट रखी आपने? सलमान की फटकार से टीना रोने लगती है और कहती है, मैं थक गयी हूं, मैं घर जाना चाहतीं हूं सर. हर चीज का मेरे ऊपर ब्लेम आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).