टीवी

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला पर भड़के सलमान खान, कहा- तुझे इंडस्ट्री में काम करना है या नहीं

जिस तरह से बिग बॉस के प्रोमो में भी सामने आए है उसे देखकर लगता है कि इस बार सलमान सभी सदस्यों के बर्ताव से बेहद खफा हैं और जमकर सबकी क्लास लगाने वाले हैं.

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला पर भड़के सलमान खान, कहा- तुझे इंडस्ट्री में काम करना है या नहीं
बिग बॉस 13 (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss 13) में इस बार वीकेंड का वॉर बेहद ही धमाकेदार होने जा रहा है. पूरे हफ्ते घर में हुई ढेर सारी लड़ाई और झगड़े के बाद सलमान खान (Salman Khan) जब घर वालों से मिले तो उन्होंने जमकर सभी की क्लास लगाई. खबरों की माने तो इस बार पूरे शो के दौरान सिर्फ और सिर्फ सलमान बोलते रहते हैं और उन्होंने किसी नहीं सुनी. लेकिन इस बार दबंग के निशाने पर जो सबसे ज्यादा रहे वो थे असीम रियाज (Asim Riaz) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla). पूरे दोनों के बीच हुई जुबानी लड़ाई और धक्का मुक्की देख इस हफ्ते सलमान का गुस्सा सातवें आसमान पर रहा. यहां तक की सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को वार्निंग तक दे डाली. सलमान ने सिद्धार्थ से दो टूक में कहा कि तुझे इंडस्ट्री में काम करना है या नहीं.

द खबरी नाम ट्विटर हैंडल के मुताबिक सलमान ने असीम और सिद्धार्थ दोनों की वीकेंड का वॉर में खूब क्लास लगाईं. असीम और सिद्धार्थ को कठघरे में बुलाकर सलमान ने साफ किया कि तुम सब खुश नसीब हो जो मैं घर में नहीं हूं. इसके साथ सलमान ने सिद्धार्थ से पूछा कि तुझे इंडस्ट्री में काम करना है या नहीं.

इसके साथ ही शहनाज गिल को धक्का मारने पर सलमान ने हिमांशी खुराना को भी आड़े हाथ लिया. इसके साथ ही खबर है कि खेसारी लाल यादव के बाहर निकल जाने के बाद इस हफ्ते वीकेंड का वॉर से कोई भी दूसरा सदस्य बेघर नहीं होगा. लेकिन जिस तरह से बिग बॉस के प्रोमो में भी सामने आए है उसे देखकर लगता है कि इस बार सलमान सभी सदस्यों के बर्ताव से बेहद खफा हैं और जमकर सबकी क्लास लगाने वाले हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2019 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).