Bigg Boss 13: क्या टूटने जा रही है सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज की दोस्ती? आज दोनों के बीच जमकर होगी तू तू मैं मैं
बिग बॉस के घर में असीम और सिद्धार्थ लगभग पहले दिन से ही दोस्त है. दोनों के बीच कई बार मतभेद देखने को मिलते रहे हैं लेकिन इस बार मामला काफी आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है.
बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर में भी कब दुश्मन दोस्त बन जाए और दोस्त दुश्मन ये कोई नहीं जानता है. ऐसा ही कुछ आज के भी एपिसोड में देखने को मिल सकता है. क्योंकि बिग बॉस 13 के सबसे अच्छे माने जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और असीम रियाज (Asim Riaz) के बीच आज जमकर खींचतान होने जा रही हैं. कल तक जो दो दोस्त हर मौके और हर टास्क में साथ खड़े रहते थे वहीं आज एक-दूसरे पर चीखते हुए दिखाई देंगे. बिग बॉस के प्रीकैप क्लिप में असीम और सिद्धार्थ के बीच जुबानी जंग होती दिखाई दे रही है.
दरअसल कल रात हमने देखा कि शहनाज गिल एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला के करीब आ चुकी हैं. दोनों ने देर रात एक दूसरे को गले लगाकर अपने पुराने झगड़े को दूर कर लिया. लेकिन इस नई दोस्ती के बाद अब घर की एक मजबूत दोस्ती टूटती हुई दिखाई दे रही हैं. हालांकि सिद्धार्थ और असीम का झगड़ा किस वजह से हो रहा है ये साफ नहीं हो पाया है. लेकिन क्लिप में सुनने को मिल रहा है कि असीम सिद्धार्थ से आरती और शहनाज का नाम लेकर बहस कर रहे हैं. आप भी देखिए दोनों की नई लड़ाई.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि बिग बॉस के घर में असीम और सिद्धार्थ लगभग पहले दिन से ही दोस्त है. दोनों के बीच कई बार मतभेद देखने को मिलते रहे हैं लेकिन इस बार मामला काफी आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है.
वैसे कल हुए नॉमिनेशन के बाद इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 11 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं. जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, माहिरा शर्मा, असीम रियाज, अरहान, विशाल सिंह, हिमांशी, देवोलीना और खेसारी नॉमिनेट हो चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2019 08:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

