टीवी

Bigg Boss 13: तहसीन पूनावाला बने सबसे महंगे कंटेस्टेंट, प्रति हफ्ते ले रहे हैं इतने लाख रूपए

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 13 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले तहसीन पूनावाला 'बिग बॉस' के घर में सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं. इस शो में वो प्रति हफ्ते 20 लाख से भी ज्यादा रूपए चार्ज कर रहे हैं.

Bigg Boss 13: तहसीन पूनावाला बने सबसे महंगे कंटेस्टेंट, प्रति हफ्ते ले रहे हैं इतने लाख रूपए
सलमान खान और तहसीन पूनावाला (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 13: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में हफ्ते दर हफ्ते ड्रामा और विवाद बढ़ता ही जा रहा है. हाल ही में शो में 3 नई वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है. इनमें राजनीतिक विशेषज्ञ तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla), यूट्यूब सेंसेशन हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) और भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) शामिल हैं. अब मीडिया में आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के घर में रश्मि देसाई (Rashami Desai) को पछाड़कर तहसीन पूनावाला हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट (Highest Paid Contestant) बन गए हैं. शनिवार को 'वीकेंड का वॉर' (Weekend Ka War) पर सलमान खान ने तहसीन को शो में इंट्रोड्यूस किया. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: शहनाज गिल ने रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्ते पर ली चुटकी, बच्चा पैदा करने पर किया सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तहसीन को 'बिग बॉस' (Bigg Boss) द्वारा 21 लाख रूपए दिए जा रहे हैं. ये पैसे उन्हें प्रति हफ्ते के लिए दिए जा रहे हैं. ऐसे में तहसीन शो के सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स बन गए हैं. तहसीन से शो के मेकर्स को काफी एंटरटेनमेंट की उम्मीदें हैं और इसी के चलते उन्हें इतने पैसे दिए जा रहे हैं.

आपको बता दें कि जब सलमान ने तहसीन से पूछा कि इतना सफल करियर होने के बावजूद वो इस शो में क्यों जाना चाहते हैं? तो इसपर उन्होंने कहा कि वो इस शो को जीतने के लिए बिग बॉस हाउस में जा रहे हैं. उन्होंने कहा, "मुझे 100 प्रतिशत उम्मीद है कि मैं इस शो को जीतूंगा. मैं यहां जीतने आया हूं और जीत के ही जाऊंगा. और 12 जनवरी को जब फिनाले होगा, इंशाल्लाह मैं अपजे साथ खड़ा होऊंगा और मैं ही जीतूंगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2019 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).