Bigg Boss 13: शेफाली बग्गा ने रश्मि और अरहान के प्यार पर उठाया सवाल, पूछा- क्या घर में करोगे शादी
शेफाली अरहान से कहती है कि वो और रश्मि अगर सच में प्यार करते है तो घर में शादी क्यों नहीं कर लेते. जिसके बाद अरहान और शेफाली ये मुद्दा रश्मि के पास ले जाते हैं.
बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर में हाल ही में 3 नए वाइल्ड कार्ड के दम पर शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली की एंट्री हुई हैं. इन तीनो की एंट्री के साथ ही घर का पूरा माहौल बदल चुका है. घर में आते ही अरहान ने खुलकर रश्मि देसाई के लिए आपना प्यार दिखाया और उन्हें सबके सामने प्रपोज किया. जिसके बाद रश्मि ने I Love You कहकर जवाब दिया. ऐसे में अब घर में आई शेफाली बग्गा ने रश्मि और अरहान के रिश्ते पर सवाल खड़ा किया. कल के एपिसोड के दौरान शेफाली बग्गा अरहान खान से बात करती दिखाई दी. जहां उन्होंने अरहान और रश्मि के प्यार पर शक जाहिर किया.
इस बातचीत के दौरान शेफाली अरहान से कहती है कि वो और रश्मि अगर सच में प्यार करते है तो घर में शादी क्यों नहीं कर लेते. जिसके बाद अरहान और शेफाली ये मुद्दा रश्मि के पास ले जाते हैं. जहां रश्मि उन्हें इस बारे में बात करने से रोक देती है. जिसपर शेफाली कहती है कि उन्हें उनका बांड फेक लगता है. जिसपर रश्मि और अरहान एक दूसरे का हाथ थाम लेते है.
वैसे आपको बता दे कि इससे पहले जब अरहान घर में आए थे तब दोनों ने एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया था. लेकिन अरहान की एंट्री के साथ दोनों एक दूसरे के लिए खुलकर अपना प्यार दिखा रहे हैं. हालांकि पारस से बातचीत के दौरान रश्मि ने एक बार कहा था कि वो अरहान के साथ रिश्ते को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2019 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

