बिग बॉस 13 के प्रोमो में सलमान खान बने स्टेशन मास्टर, इस बार के सीजन से जुड़ी बड़ी डिटेल भी आई सामने
सलमान खान ने बिग बॉस 13 के लिए 4 प्रोमो शूट किए हैं. जिसमें वो स्टेशन मास्टर के गेटअप में हैं. वहीं शो के बारे में बात करते हुए सलमान बता रहे हैं कि इस बार का सीजन पिछली बार के मुकाबले शांत होगा.
सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की तैयारी शुरू हो चुकी हैं. बताया जा रहा है कि शो के लिए कंटेस्टेंट (Contestants) को लगभग फाइनल कर लिया गया है. तो वहीं सलमान खान ने भी 4 प्रोमो (Promo) शूट किए हैं. हर बार की तरह इस बार भी सलमान शो के प्रोमो में बिलकुल ही अलग अंदाज में नजर आएंगे. पिछले सीजन में कभी पायलट तो कभी सिंगर, कभी पड़ोसी तो कभी माली के लुक में नजर आ चुके सलमान इस बार स्टेशन मास्टर (Station Master) के अंदाज में दिखाई दी.
मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक दबंग 3 (Dabangg 3) की शूटिंग के लिए जयपुर (Jaipur) रवाना होने से पहले सलमान खान ने बिग बॉस 13 के लिए 4 प्रोमो शूट किए हैं. जिसमें वो स्टेशन मास्टर के गेटअप में हैं. प्रोमो में वो एक कैबिन में बैठे है और पास से गुजरने वाले ट्रेन के झटकों से हिल रहे हैं. तो वहीं शो के बारे में बात करते हुए सलमान बता रहे हैं कि इस बार का सीजन पिछली बार के मुकाबले शांत होगा. तो वहीं एक प्रोमो में सलमान एक्ट्रेस सुरभि ज्योति संग फ़्लर्ट करते भी दिखाई देंगे. यह भी पढ़े: मीका सिंह के बाद इस गलती के कारण सलमान खान भी होंगे बैन?
बात करें बिग बॉस के इस सीजन की तो इस बार शो का सेट लोनावाला की बजाए फिल्म सिटी में लगा हैं. जबकि इस बार के शो में आने वाले कंटेस्टेंट की बात करें तो चंकी पांडे, राजपाल यादव, देवोलीना भट्टाचार्जी, मुग्धा गोडसे, सिद्धार्थ शुक्ला और माहिका शर्मा जैसे सेलेब्स का नाम सामने आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2019 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

